फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue cases are not showing signs of stopping

Chandigarh News: सरकार का फाॅगिंग पर जोर अब, थमने का नाम नहीं ले रहे डेंगू के मामले

Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dengue cases are not showing signs of stopping
हरियाणा में डेंगू के मरीजों की संख्या 4485 पहुंची, समय पर फाॅगिंग नहीं होने से लगातार बढ़ रहे नए मामले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रोहतक/करनाल/हिसार। हरियाणा में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। डेंगू मच्छरों को नियंत्रित करने और इसे बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में फाॅगिंग करवाई जा रही है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती राव वर्तमान स्थिति के अनुरूप फॉगिंग का कार्य पर्याप्त नहीं होने पर चिंता जता चुकी हैं और उन्होंने पंचायत मंत्री को पत्र लिख पंचायत और कस्बाई इलाकों में व्यापक फॉगिंग करवाने का आग्रह किया था। अब शहरों में फाॅगिंग पर जोर है, बावजूद इसके अब भी डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को 76 नए केस मिले हैं। इनमें सिरसा 19 करनाल में 21, पंचकूला 12, रेवाड़ी 8, पानीपत 2, कैथल में 3 नए मरीज सामने आए हैं।
फाॅगिंग की बात करें तो रोहतक में अब तक सभी वार्डों में फॉगिंग के लिए 500 लीटर से ज्यादा डीजल खर्च हो चुका है, लेकिन कहीं भी लोगों को फॉगिंग होती दिखी नहीं है। सोनीपत में 349 डेंगू संक्रमित मिलने के बाद आठ कॉलोनियों में फॉगिंग कराई गई है। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह ने बताया कि फॉगिंग में रोजाना 15 से 18 लीटर डीजल खर्च हो रहा है। रेवाड़ी शहर में नगर परिषद चार नवंबर से फॉगिंग अभियान चला रहा है। 8 दिन में 31 में से 17 वार्डों में फॉगिंग करा दी गई है। महेंद्रगढ़ जिले में नगर परिषद अब तक फॉगिंग पर तक 1 लाख 20 हजार रुपये खर्च कर चुका है। झज्जर में पिछले एक सप्ताह में नगर परिषद ने वार्ड नंबर-13, 14 में फॉगिंग कराई है, जबकि एक वार्ड में फॉगिंग चल रही है।
विज्ञापन

--------
सिरसा में नोटिस पर अमल नहीं कर रहा नगर परिषद, फतेहाबाद में शेड्यूल तय नहीं
सिरसा में नगर परिषद का दावा है कि वे शहर में नियमित फॉगिंग करवा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को कई बार शहर में फॉगिंग करवाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस पर अमल नहीं हो रहा। फतेहाबाद में तीन लाख रुपये खर्च कर दो नई मशीनें खरीदी गईं हैं पर शहर में फॉगिंग करवाने के कोई शेड्यूल तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

जीटी बेल्ट में सोमवार से फाॅगिंग हुई शुरू
अंबाला नगर निगम ने सोमवार से ही फॉगिंग का शेडयूल बनाया है। स्वास्थ्य विभाग के पास 500 लीटर फॉगिंग की दवा है और 200 लीटर छिड़काव की दवा उपलब्ध है। खाली प्लॉटों में डालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 700 लीटर काला तेल भी खरीदा है। यमुनानगर में स्वास्थ्य विभाग ने 350 लीटर दवाई नगर निगम और 320 लीटर पंचायतों को दी है। कैथल शहर के करीब 30 प्रतिशत इलाके में फॉगिंग का दावा है। यहां स्वास्थ्य विभाग को 500 लीटर दवा उपलब्ध कराई है। करनाल में में सोमवार को नगर निगम ने फॉगिंग शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग को 300 लीटर दवाई दी गई है।
लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज
जिला
डेंगू मरीज
पंचकूला
1245
हिसार
443
करनाल
378
सोनीपत
310
रेवाड़ी 283
पानीपत
262
कुरुक्षेत्र
213
सिरसा
191
गुरुग्राम
182
फरीदाबाद
128
रोहतक
124
अंबाला
103
यमुनानगर
101
भिवानी
83
झज्जर
82
जींद
81
चरखीदादरी
80
फतेहाबाद
71
महेंद्रगढ़
48
कैथल
43
पलवल
21
नूंह
13
कुल 4485
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed