फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demonstration of students against the problem of buses

हांसी: बसों की समस्या के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, बस स्टैंड के गेट पर जड़ा ताला, आश्वासन पर खोला

Fri, 26 Nov 2021 03:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 03:50 PM IST
सार

हरियाणा के हांसी में छात्र-छात्राओं ने बसों की समस्या को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने बस स्टैंड के गेट पर ताला जड़ दिया और सड़क भी जाम कर दी। हालांकि आश्वासन के बाद उन्होंने ताला खोल दिया। 

विज्ञापन
Demonstration of students against the problem of buses
सड़क पर बैठे छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने गांवों में बसों के समय पर न पहुंचने को लेकर बस स्टैंड के आगे सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर सड़क जाम कर दी। छात्रों का कहना है कि उनके गांव में बस समय से नहीं पहुंचती, जिसके कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी से आक्रोशित होकर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे रोड जाम कर दिया। 

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने कहा कि रोडवेज के अधिकारियों के कानों तक बात पहुंचाने के लिए उन्होंने बस स्टैंड के मेन गेट पर भी ताला जड़ दिया है। बाद में छात्र-छात्राओं ने सरकार व रोडवेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि बस गांवों में समय पर नहीं पहुंचती हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार रोडवेज के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। 
विज्ञापन


मगर फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। इसी कारण मजबूरी में हमें रोड जाम कर बस स्टैंड के मेन गेट पर ताला जड़ना पड़ा। रोडवेज के कर्मचारियों ने बस स्टैंड गेट पर ताला जड़ने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर शहर थाना प्रभारी विकास कुमार दल बल के साथ पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उसके बाद ही जाम को खोला और बस स्टैंड पर लगे ताले को भी खोल दिया। इस दौरान शहर थाना प्रभारी विकास कुमार ने रोडवेज के अधिकारियों से छात्रों की वार्ता करवाई जिसमें अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे से उनके गांव में बस और लगाई जाएगी व समय पर आपके गांवों में बस पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed