फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration of 108 ambulance personnel continues in Punjab

Punjab News: 108 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन जारी, सांसद की मौत पर हाईवे जाम का फैसला बदला

Sun, 15 Jan 2023 11:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 11:59 PM IST
सार

अमृतसर में 108 एंबुलेंस के पहिए थमे तो निजी एंबुलेंस वालों ने लोगों को लूटना शुरू कर दिया। शहर में दो से पांच किलोमीटर के एरिया में 1,000 से 2000 रुपये और पांच से 10 किलोमीटर के एरिया में लोगों से 2,500 से 4,000 रुपये तक किराया लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Demonstration of 108 ambulance personnel continues in Punjab
लाडोवाल टोल प्लाजा पर खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हड़ताल के बाद अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने के एलान को 108 एंबुलेंस यूनियन ने वापस लेकर लोगों को थोड़ी राहत दी। यूनियन ने जालंधर के सांसद रहे चौधरी संतोख सिंह के आकस्मिक निधन के बाद परिवार से दुख जताते हुए हाईवे जाम को टाल दिया लेकिन 108 एंबुलेंस कर्मियों ने रोष प्रदर्शन जारी रखा।

विज्ञापन


108 एंबुलेंस यूनियन के पंजाब प्रधान अमनदीप सिंह निज्जर ने कहा कि 17 जनवरी को सरकार की ओर से गठित कैबिनेट मंत्रियों की कमेटी के साथ यूनियन की बैठक है, जिसमें उनकी मांगों को नहीं माना गया तो प्रदर्शन जारी रहेगा। चौधरी परिवार ने जालंधर के विकास में बहुत योगदान दिया है, इसी कारण उन्होंने हाईवे जाम की कॉल वापस ली है।
विज्ञापन


हड़ताल के बीच शुरू हुई निजी एंबुलेंस की लूट
अमृतसर में 108 एंबुलेंस के पहिए थमे तो निजी एंबुलेंस वालों ने लोगों को लूटना शुरू कर दिया। शहर में दो से पांच किलोमीटर के एरिया में 1,000 से 2000 रुपये और पांच से 10 किलोमीटर के एरिया में लोगों से 2,500 से 4,000 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। भले ही सरकार हड़तालियों पर सख्ती दिखा रही है लेकिन 108 एंबुलेंस यूनियन मांगें पूरी होने तक हड़ताल खत्म करने के मूड में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोगों ने कहा कि सरकार न तो कानून और व्यवस्था बनाकर रख सकी और न ही स्वास्थ्य सेवाएं दे पा रही है। अपने प्रचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर आम आदमी क्लीनिक खोलने पर तुली है। ऐसी सरकार से सुविधाएं मिलने की उम्मीद कम है।

लुधियाना: एंबुलेंस के लिए भटकते रहे परिजन, मरीजों को ऑटो रिक्शा और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया
पंजाब में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। राज्य के हजारों एंबुलेंस कर्मी पूरा दिन लाडोवाल टोल प्लाजा के पास धरने पर डटे रहे। हड़ताल के दौरान सभी 325 एंबुलेंस लाडोवाल में टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खाली खड़ी रहीं। वहीं एंबुलेंस के लिए मरीजों के परिजन सड़कों पर इधर-उधर भटकते रहे। एंबुलेंस के लिए कोई चौक चौराहों पर भटकता नजर आया तो किसी ने निजी अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

निजी एंबुलेंस चालकों ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की एवज में मनमाना किराया वसूल किया। कई जगह पर दो से तीन गुना तक अधिक किराया वसूलने की खबरें भी सामने आईं। फालतू किराया चुकाने में असमर्थ गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों ने ऑटो रिक्शा, टैक्सी और दो-पहिया वाहनों का सहारा लिया। 

108 नंबर डायल करने पर नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब
रविवार को भी सभी कर्मचारी लुधियाना में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने एंबुलेंस के साथ पहुंचे। इस वजह से अमृतसर में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नंबर डायल करने पर 108 नंबर भी नहीं मिल रहा। जब मिला तो कर्मचारी ने कहा कि हड़ताल कब खत्म होनी है यह सिर्फ हड़ताली कर्मचारी या फिर हमारे अधिकारी ही बता सकते हैं।

पंजाब सरकार निर्धारित करती है वेतन: प्रबंधन
चिकित्सा हेल्थकेयर लिमिटेड (108 एंबुलेंस सेवा) के ऑपरेशन हेड गुरअरमन ने कहा कि अभी हड़ताल पर गए कर्मचारी लौटे नहीं हैं। एंबुलेंस 108 के पंजाब प्रोजेक्ट हेड मनीष बत्रा ने इस मुद्दे पर कहा कि एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा उठाए मुद्दों में सच्चाई नहीं है। 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों का वेतन पंजाब सरकार के अनुसार निर्धारित किया जाता है। दूसरा कर्मचारियों को भारत की कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत कवर किया गया है, जो कर्मचारियों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बहु-आयामी सामाजिक सुरक्षा योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed