{"_id":"5f2dc2418ebc3e3cb85a7cca","slug":"demonstration-done-without-increasing-dc-rate-chandigarh-news-pkl3839994178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी रेट न बढ़ाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी रेट न बढ़ाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के डीसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को कर्मचारियों ने डीसी रेट बढ़ाने की मांग को लेकर काला कपड़ा पहनकर मौन रहकर प्रदर्शन किया। धारा 144 लगे होने के कारण केवल चार ही कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए लेकिन कई अन्य कर्मचारी डीसी कार्यालय के आसपास खड़े रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया।
डीसी रेट इस वर्ष की पहली अप्रैल से ही बढ़ाया जाना था लेकिन अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। फेडरेशन संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि फेडरेशन आउटसोर्सिंग वर्करों के डीसी रेट बढ़ाने के लिए कई बार चंडीगढ़ के डीसी आईएएस मनदीप सिंह बराड़ से मिल चुके हैं। उन्हें मांगों का लिखित में ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी आउटसोर्सिंग वर्करों का डीसी रेट नहीं बढ़ाया गया। प्रदर्शन के दौरान एक ज्ञापन डीसी के पीए राजेंद्र कुमार को दिया।
प्रदर्शन में चंडीगढ़ सब आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन इंटक के संयोजक राकेश कुमार, महासचिव रंजीत मिश्रा, इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, यूनाइटेड फ्रंट यूनियन महासचिव चरणजीत सिंह, जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी प्रधान सुखबीर सिंह, जीएमसीएच वार्ड अटेंडेंट यूनियन प्रधान दिनेश कुमार, जीएमसीएच सफाई कर्मचारी यूनियन महासचिव धीरज कुमार, स्ट्रीट लाइट यूनियन महासचिव दलजीत सिंह, कुलदीप मलिक, तालिब हुसैन, संदीप मलिक, मनप्रीत सिंह, विकास कुमार, रविंद्र बिष्ट सहित अन्य नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
रिपोर्ट नीरज कुमार