फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to provide financial assistance to new advocates on lines of Kerala

Chandigarh News: केरल के तर्ज पर नए वकीलों को वित्तीय सहायता देने की मांग, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Mon, 22 Jan 2024 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jan 2024 07:33 PM IST
सार

नए वकीलों को वित्तीय सहायता देने की मांग उठी है। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। अब हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Demand to provide financial assistance to new advocates on lines of Kerala
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वकालत की शुरुआत करने वाले युवाओं को प्रथम तीन वर्ष के दौरान वित्तीय सहायता की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए चंडीगढ़ निवासी एडवोकेट अभिषेक मल्होत्रा और विवेक तिवारी ने हाईकोर्ट को बताया कि वकालत की शुरुआत करने वाले युवाओं को पहले कुछ साल में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में वकालत की शुरुआत करने वालों को प्रथम तीन वर्ष में वित्तीय सहायता का प्रावधान करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया व बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को आदेश दिया जाए।
विज्ञापन


विधि सेंटर ऑफ लीगल पॉलिसी की 2020 की इलाहाबाद, मुंबई, केरल, मद्रास और पटना हाईकोर्ट के सर्वे के बाद तैयार की गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि इनमें दो साल से कम प्रैक्टिस वाले 46 प्रतिशत वकीलों की मासिक कमाई पांच हजार रुपये से कम थी। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी कोर्स पास करने वालों को शुरुआती दौर में पांच हजार रुपये, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट 8 से 15 हजार रुपये सहायता राशि के तौर पर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में केरल में वकालत की शुरुआत करने वालों के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। ऐसे में इसी के आधार पर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के वकीलों के लिए भी प्रावधान किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने अब याचिका पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही याची को केरल में वित्तीय सहायता से जुड़ी नोटिफिकेशन सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed