फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to open rest departments of PU and gate number one

पीयू के बाकी विभाग व गेट नंबर एक खोलने की मांग

Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to open rest departments of PU and gate number one
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस समय कुछ ही विभाग खोले गए हैं। उनकी मांग है कि अन्य विभाग भी खोले जाएं। साथ ही पीयू का गेट नंबर एक भी खोला जाए। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की। उसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पीयू ने महज चार ही विभाग खोले हैं। अन्य विभाग बंद हैं। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार पीयू के अधिकारियों से विभाग खोलने के लिए कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके अलावा गेट नंबर एक नहीं खोला गया। इसके कारण छात्रों को घूमकर आना पड़ता है। जल्द से जल्द यह गेट खोला जाए। यहां नारेबाजी हुई तो अधिकारी पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

शिक्षकों की भूख हड़ताल शृंखला जारी
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों की भूख हड़ताल शृंखला बुधवार को भी जारी रही। शिक्षकों ने कहा कि पंजाब सरकार को इसका लाभ जल्द देना चाहिए। इसके अलावा नए शिक्षकों की तैनाती के दौरान यूजीसी ग्रेड पे दिया जाए। पंजाब सरकार इसके लिए जारी आदेश वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed