फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to make public the actual condition of the sanitation system

Chandigarh News: सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग

Sun, 15 Feb 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to make public the actual condition of the sanitation system
चंडीगढ़। गांव हल्लोमाजरा की जनता ने सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। स्थानीय लोगोें का कहना है कि गांव में रोजना 10 से 15 सफाई कर्मचारी ही काम करते दिखते हैं जबकि एमओएच विभाग की ओर से 25 कर्मचारियों को तैनात करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यदि वास्तव में 25 कर्मचारी तैनात हैं तो उनकी नामवार सूची और गली/क्षेत्र अनुसार ड्यूटी विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि जनता में फैले भ्रम को दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काउंसलर के साथ मिलकर जनता स्वयं मौके पर सत्यापन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता को लिखित शिकायत भेजी गई। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह, गणेश कुमार झा, जतिन मिश्रा, प्रवीण खत्री, दिनेश कुमार, रामपाल, मानसिंह और अभय कुमार झा ने मांग की है कि नगर निगम अपने कार्य में पारदर्शिता लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed