{"_id":"686ec8d58234bc29610c5ddc","slug":"demand-to-call-an-all-party-meeting-on-the-serious-problem-of-increasing-crime-and-drug-addiction-chandigarh-news-c-16-pkl1043-758260-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बढ़ते अपराध और नशे की गंभीर समस्या पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बढ़ते अपराध और नशे की गंभीर समस्या पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बढ़ रहे अपराधों और बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कालोनियों में चोरी, डकैती, मारपीट और हत्याओं की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। युवाओं के बीच तेजी से फैल रही नशे की लत बहुत खतरनाक है। उन्होंने ऐसे अपराधों पर नियंत्रण और चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस नेतृत्व से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से फ्लैग मार्च कराए। बीट पेट्रोलिंग को मजबूत करे और निगरानी के उपकरण बढ़ाएं। सबसे जरूरी है कि नशा बेचने वालों और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ समन्वय कर सामुदायिक भागीदारी की मदद से अपराध नियंत्रण और नशामुक्ति कार्यक्रमों को आगे बढ़ाए।