फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to add section related to love jihad in daughter's suicide case

Chandigarh News: बेटी की आत्महत्या मामले में लव जिहाद से जुड़ी धारा जोड़ने की मांग

Thu, 27 Jul 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to add section related to love jihad in daughter's suicide case
चंडीगढ़। सेक्टर 40ए में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने 23 जुलाई को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब कुछ संगठन और नाबालिग के पिता इसे लव जेहाद का मामला बता रहे हैं। बुधवार को इसे लेकर मृतक नाबालिग के पिता ने सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ने में काफी होनहार थी, परंतु दो-तीन वर्ष पूर्व उसे सेक्टर नौ के एक सलून में नाई का काम करने विजय नाम का एक युवक मिला, जो असल में अनस सुलेमानी था। आरोपी ने पहचान बदलने के लिए अपनी कलाई पर मौली आदि भी बांधता था। उसने उनकी बेटी को अपने झांसे में ले लिया। सुलेमानी की साथी लड़कियों ने भी उनकी बेटी को नजदीकियां बढ़ाने के लिए उकसाया। इसके बाद उनकी बेटी का यौन शोषण करके ये सभी उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। पिता के मुताबिक आरोपी उसे नमाज पढ़ने को भी कहते थे। जब उनकी बेटी को अहसास हुआ कि वो गलत लोगों की संगत में है उसने उन्हें सब कुछ बता दिया। तनावग्रस्त होकर उनकी बेटी ने जान दे दी। अपनी सारी व्यथा मरने से पूर्व उसने तीन पेज के सुसाइड नोट में ब्यान की है। इस दौरान समाज जागरण मंच, चंडीगढ़ की पदाधिकारी एडवोकेट प्रीति चौहान ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद से जुड़ी धारा 295-ए जोड़ने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आरोपी का पुलिस रिमांड भी नहीं लिया गया जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की बालियां आदि भी गायब हैं, जिनकी बरामदगी के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed