फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand raised in Rajya Sabha for expansion of international flights from Mohali Airport

Chandigarh News: राज्यसभा में उठी मोहाली एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की मांग

Sat, 13 Dec 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Demand raised in Rajya Sabha for expansion of international flights from Mohali Airport
लुधियाना। राज्यसभा के शून्यकाल के दौरान सांसद राजिंदर गुप्ता ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मोहाली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के अत्याधुनिक हवाई अड्डों में शामिल इस एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बेहद कम है, जो क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है। गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट में 4.5 मिलियन वार्षिक यात्री क्षमता वाले टर्मिनल हैं और रोजाना करीब 10,000 यात्रियों की आवक होती है, लेकिन केवल दुबई और अबूधाबी के दो अंतरराष्ट्रीय रूट संचालित हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 6 करोड़ से अधिक लोगों के लिए यह कनेक्टिविटी अपर्याप्त है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सीधी कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों को दिल्ली या अमृतसर का रुख करना पड़ता है, जिससे समय, लागत और पर्यावरणीय प्रभाव बढ़ते हैं। उन्होंने सरकार से लंदन, टोरंटो, सिंगापुर और अन्य प्रमुख हब के लिए सीधे रूट शुरू करने, टर्मिनल व कस्टम प्रोसेसिंग अपग्रेड तेज करने, ऑपरेशनल विंडो और एयरस्पेस परमिशन बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि बेहतर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी क्षेत्र में व्यापार, आईटी, एमआईसीई, मेडिकल टूरिज्म और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी और निवेश व रोजगार के अवसर बढ़ाएगी। उन्होंने सरकार से तत्काल कदम उठाने और एयरलाइंस को नए रूट शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी मांग की। मोहाली एयरपोर्ट को देश के सर्वश्रेष्ठ एआई एयरपोर्ट्स में 5 का टॉप स्कोर प्राप्त है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए तैयार दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed