यहां RTI में मांगी गई ऐसी जानकारी, चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई के तहत ऐसी-ऐसी जानकारियां मांगी जा रही हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे और आपको हंसी भी खूब आएगी। यह रोचक मामला हरियाणा के पानीपत का है। यहां आरटीआई के तहत कुंवारों का प्रोफाइल मांगा जा रहा है। पतियों की सैलरी डिटेल और पद की जानकारी मांगी जा रही है।
पुलिस विभाग में आरटीआई विंग के इंचार्ज रणबीर मान ने बताया कि पिछले 7 महीने में 1074 आरटीआई आईं। इनमें से 60 आरटीआई में बेटी के रिश्ते के लिए कुंवारे युवकों का प्रोफाइल पूछा गया है और उनके पदों एवं सैलरी से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। ताकि वे सोच सकें कि युवक उनकी बेटी के लिए सही है या नहीं।
इसी तरह 125 आवेदन पुलिस कर्मचारियों की पत्नियों के हैं, जो पतियों की सेलरी की डिटेल चाहती हैं। साथ ही उनके पद और उनकी कार्यव्यवहार के बारे में भी जानना चाहती हैं।
पतियों ने पत्नियों की, पत्नियों ने पतियों की जानकारी मांगी
रणबीर मान बताते हैं कि 350 आरटीआई तो घरेलू विवाद से संबंधित हैं, जिनमें पत्नियां अपने पतियों और पति अपनी पत्नियों के बारे में सूचना मांग रहे हैं। विभाग ने इस सभी का जवाब दे दिया है। करीब 80 हजार रुपए की वसूली इन आवेदनों से हुई।
रणबीर मान बताते हैं कि कई आरटीआई में तो बेकार की जानकारियां मांगी गई हैं, जो नहीं होनी चाहिएं। इस तरह के मामलों पर आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष चंद्र अग्रवाल के मुताबिक यह बेहद अफसोस की बात है कि कुछ लोग आरटीआई कानून का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह के लोगों पर लगाम लगनी चाहिए।