फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demand of Municipal councilors for dalary hike

पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ के पार्षदों का मानदेय

Sat, 28 Nov 2015 12:21 AM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
demand of Municipal councilors for dalary hike

नगर निगम के मेयर समेत पार्षदों को भी पंजाब की तर्ज पर ही मानदेय चाहिए। पार्षदों का कहना है कि पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट के अनुसार अगर सभी नियम लागू हो रहे हैं, तो उनका मानदेय भी बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


इसलिए 30 नवंबर को होने वाली सदन की बैठक में पार्षदों के मानदेय को बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए आ रहा है। इस समय मेयर को हर माह 20 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर को 16 और डिप्टी मेयर को साढ़े 12 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जबकि पार्षदों को हर माह 10 हजार रुपये मानदेय मिलता है।
विज्ञापन


अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो मेयर का मानदेय हर माह 30 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर को 24 हजार और डिप्टी मेयर को 18 हजार 725 रुपये मिलेंगे, जबकि पार्षदों का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़कर 10 से 15 हजार रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय के साथ मेयर समेत पार्षदों को मिलने वाला अलाउंस भी बढ़ जाएगा जो कि पार्षदों को सदन, कमेटियों की बैठक में शामिल होने के लिए मिलता है। टेलीफोन का बिल जो हर माह दो हजार रुपये मिलता है वह बढ़कर तीन हजार हो जाएगा। इस समय नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं, जिनमें 9 मनोनीत पार्षद हैं।

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो पार्षदों को इस माह के जून से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा क्योंकि पंजाब में जून से इस फैसले की नोटिफिकेशन हुई है।

मेयर को ही मिलती है सरकारी गाड़ी

इस समय मेयर को ही सरकारी गाड़ी और कार्यालय का स्टाफ मिलता है, जबकि सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर को कोई सुविधा प्राप्त नहीं है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पास सिर्फ नगर निगम में कमरा है लेकिन कोई फाइल भी इन दोनों कमरे में नहीं आती है।


सिर्फ मेयर की पास फाइलें हस्ताक्षर के लिए आती हैं। जबकि पार्षदों का कहना है कि जब नगर निगम में काम करने वाले एसडीओ स्तर के अधिकारियों को सरकारी वाहन मिल सकता है तो सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर को भी मिलना चाहिए। यह प्रस्ताव भी चार साल पहले पास होकर प्रशासन के पास जा चुका है, लेकिन प्रशासन पार्षदों की इस मांग को खारिज कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed