फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for FIR on JE found guilty in vigilance investigation in PU

Chandigarh News: पीयू में विजिलेंस जांच में दोषी करार जेई पर एफआईआर की मांग

Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for FIR on JE found guilty in vigilance investigation in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में पूर्व वीसी प्रो. राजकुमार के समय में रिश्वत मामले में विजिलेंस की ओर से जेई को दोषी करार दिया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व फैलो डाॅ. रबींद्रनाथ शर्मा की ओर से वीरवार शाम को वीसी प्रो. रेणु विग को बिना देरी के दोषी जेई पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पीयू की ओर से 23 सितंबर को सिंडीकेट की बैठक आयोजित करवाई जा रही है। इसमें एजेंडे के रूप कंस्ट्रक्शन विभाग के जेई के रिश्वत मामले के केस को भी रखा जा रहा है। पीयू के चीफ विजिलेंस ऑफिसर और यूटी प्रशासन के विजिलेंस विभाग की जांच में जेई को दोषी करार दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग एक साल पहले पीयू के जेई की ओर से नौकरी बचाने के नाम पर कंस्ट्रक्शन विभाग के ही कर्मचारी से पैसे वसूले गए थे। जेई के अकाउंट में हुए पैसों के ट्रांसफर को लेकर भी जांच में जेई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया था। इसके बाद विजिलेंस की टीम की ओर से जेई को दोषी करार दिया था। पूर्व फैलो डाॅ. रबींद्रनाथ और प्रिंसिपल जरनैल सिंह की ओर से डीजीपी को भी दो बार पत्र लिखकर पीयू के भ्रष्टाचार की जानकारी दी गई और कार्रवाई करने के लिए लिखा गया। इससे पहले भी पीयू की सीनेट और सिंडीकेट में सदस्यों की ओर जेई के मसले पर कार्रवाई करने को लेकर पूर्व वीसी का घेराव किया था। मामले की जांच कमेटी में फैलो सत्यपाल जैन थे। वहीं, जैन की ओर से भी पीयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार आवाज उठाई गई थी और मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed