फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for an investigation into online betting involving Prime Minister Modi and Amit Shah.

Chandigarh News: ऑनलाइन सट्टेबाजी, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से जांच की मांग

Sun, 14 Jun 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for an investigation into online betting involving Prime Minister Modi and Amit Shah.
चंडीगढ़। देश में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के वकील वासु रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शिकायत भेजकर अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को जनहित का विषय बनाकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में संचालित सभी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स की भूमिका, उनके संचालकों, वित्तपोषण स्रोतों, कर अनुपालन, केवाईसी व्यवस्था और कानूनी स्थिति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह साफ होना चाहिए कि ऐसे प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। रोजगार, शिक्षा और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय बड़ी संख्या में युवा त्वरित कमाई के लालच में बेटिंग ऐप्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्लेटफॉर्म पूरी तरह कानूनी दायरे में काम कर रहा है तो संबंधित एजेंसियों को इसकी स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करनी चाहिए लेकिन यदि कहीं भी अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि देशभर में संचालित संदिग्ध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क की व्यापक जांच कराई जाए। जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाए कि इन प्लेटफॉर्म्स के पीछे कौन लोग हैं उनका वित्तीय स्रोत क्या है और क्या वे भारतीय कानूनों तथा कर नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र और संबंधित एजेंसियों की ओर से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स और नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो काउंसिल ऑफ लॉयर्स सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed