फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delivery boy killed after being hit by a speeding Thar

Chandigarh News: तेजरफ्तार थार ने मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत

Sat, 14 Mar 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy killed after being hit by a speeding Thar
चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 डिवाइडिंग रोड पर देर रात तेज रफ्तार थार की जोरदार टक्कर लगने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे के बाद मलोया थाना पुलिस ने आरोपी थार चालक तेजवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार देर रात करीब एक बजे हुआ। थार चालक शाहपुर लाइट पॉइंट से सेक्टर-25/38 लाइट पॉइंट की ओर आ रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आते हुए उसने स्प्लेंडर बाइक पर सवार हरभजन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरभजन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जीएमएसएच-16 ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि हरभजन नयागांव में अपने दोस्त के साथ रहता था और डिलीवरी का काम करता था। हादसे के समय उसका दोस्त विजय वहां से गुजर रहा था। सड़क पर भीड़ देखकर वह रुक गया। वहां खड़ी बाइक देखकर उसे पता चला कि यह हरभजन की है। घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ सप्ताह पहले मनीमाजरा क्षेत्र में भी तेज रफ्तार थार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed