फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deliveries employees will get 12 additional holidays

डेलीवेज कर्मचारियों को मिलेंगी 12 अतिरिक्त छुट्टियां

Wed, 21 Sep 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Deliveries employees will get 12 additional holidays
चंडीगढ़। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा के साथ कर्मचारियों के संगठन को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद सहमति बनी। इसमें कई मांगों पर निर्णय लिया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण डेलीवेज कर्मचारियों को अतिरिक्त 12 छुट्टियों का फैसला है। नगर निगम में करीब 300 डेलीवेज कर्मचारी हैं। यह बैठक चार जुलाई को बैठक के फैसले पर विचार के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन

को-ऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि रिव्यू मीटिंग से पहले नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर कई फैसले लागू कर दिए गए थे। इनमें नगर निगम में ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को 15 छुट्टी देने के साथ रोड विंग के 41 वर्करों को नियमित किया गया। वहीं 21 मालियों को पदोन्नत कर हेड माली बनाया गया। दो ट्रेंड मेट को पदोन्नत कर इलेक्ट्रीशियन लगाया गया। राकेश कुमार ने बताया कि डेलीवेज वर्कर के नियमित करने की प्रोबेशन अवधि तीन वर्ष को कम कर एक साल किया गया है। कर्मचारियों का बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, मुख्य संरक्षक श्याम लाल घावरी के अलावा सुरेश कुमार, अनिल कुमार, नरेश कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन

आज की बैठक में लिए गए फैसले
डेलीवेज कर्मचारियों को भी अब साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को डीसी रेट के एरियर दिलवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों और डेलीवेज कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाएगा। जिन कैटेगरी में डीसी रेट नहीं बढ़े हैं उनका ग्रेड पे डीसी कार्यालय भेजा जाएगा। इसमें पंप हाउस आपरेटर, हैवी ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, सुपरवाइजर आदि शामिल हैं। जीपीएफ की स्टेटमेंट मैन्युअली तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed