फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi LG writes to Punjab CM Bhagwant mann over stubble burning

दिल्ली के LG ने पंजाब CM को लिखा पत्र: पराली जलाने से रोकें, मान का ट्वीट- गंभीर विषय पर राजनीति ठीक नहीं

Fri, 04 Nov 2022 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 10:28 PM IST
सार

भगवंत मान को दिल्ली के उपराज्यपाल का पत्र लिखना काफी नागवार गुजरा है। उन्होंने एक तल्ख ट्वीट करते हुए लिखा- एलजी साहब, आप दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम रोक रहे हो। ‘हेड लाइट ऑन, गड्डी बंद’ मुहिम बंद करके मुझे लिखकर राजनीति कर रहे हो? ऐसे गंभीर विषय पर राजनीति करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Delhi LG writes to Punjab CM Bhagwant mann over stubble burning
पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना। - फोटो : फाइल

विस्तार

पराली जलाने से बिगड़ी आबोहवा के बीच इस मुद्दे पर पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक चिट्ठी लिखकर पंजाब में पराली जलाने से रोकने की अपील की। इस पर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे गंभीर विषय पर राजनीति ठीक नहीं है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने तीन पन्नों के पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए लिखा- इस पत्र के जरिये मैं उस दर्द और पीड़ा की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं, जो दिल्ली के लोग बिना किसी गलती के झेल रहे हैं। पंजाब में पराली जलाने पर काबू पाने के लिए आपको तुरंत और ठोस उपाय करने की विनती करता हूं, जिसने राष्ट्रीय राजधानी को एक बार फिर गैस चैंबर में बदल दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर ‘अत्यंत खतरनाक स्तर’ तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा कि जन स्वास्थ्य के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। पराली की बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि 24 अक्तूबर से 2 नवंबर 2022 के बीच पिछले साल की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 के दौरान जहां इस अवधि में 18066 स्थानों पर पराली जली, वहीं 2022 में यह बढ़कर 21480 हो गई है। अकेले 2 नवंबर को ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में पराली जलाने की 3825 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें से अकेले पंजाब में सबसे ज्यादा 3634 घटनाएं दर्ज हुई हैं। वहीं दिल्ली में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई।

फोन नहीं करने पर भी जताई नाराजगी 
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फोन नहीं करने पर भी नाराजगी जताई है। दरअसल, उपराज्यपाल ने केजरीवाल से बात कर सीएम भगवंत मान से पराली मुद्दे पर विचार-विमर्श करने को कहा था लेकिन मान की ओर से कोई फोन नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

जवाब में सीएम ने किया ट्वीट 
इधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के उपराज्यपाल का पत्र लिखना काफी नागवार गुजरा है। उन्होंने एक तल्ख ट्वीट करते हुए लिखा- एलजी साहब, आप दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम रोक रहे हो। ‘हेड लाइट ऑन, गड्डी बंद’ मुहिम बंद करके मुझे लिखकर राजनीति कर रहे हो? ऐसे गंभीर विषय पर राजनीति करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed