फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi government's allegations of giving less water to Haryana are baseless: Irrigation Minister

दिल्ली सरकार के हरियाणा पर कम पानी देने के आरोप निराधार : सिंचाई मंत्री

Fri, 21 Jun 2024 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi government's allegations of giving less water to Haryana are baseless: Irrigation Minister
सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा- दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन का कारण है पानी की कमी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने वीरवार को एक बार फिर दिल्ली सरकार के कम पानी देने के आरोपों को खारिज किया। दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हरियाणा दिल्ली को उसके हिस्से का पूरा पानी दे रहा है। दिल्ली में पानी की किल्लत केवल दिल्ली की आंतरिक खराब व्यवस्था के कारण है। निर्धारित 719 क्यूसेक से अधिक 1050 क्यूसेक पानी हरियाणा दे रहा है।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि पानी को लेकर हरियाणा की ओर से दिया गया डाटा सही पाया गया है। एक भी एजेंसी यह नहीं कह सकती कि हरियाणा ने पानी कम दिया है। दिल्ली सरकार अपने कुप्रबंधन को ठीक करने की बजाय बार-बार हरियाणा पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा ने बताया है कि मुनक हेड पर दिल्ली के लिए 1050 क्यूसेक पानी लगातार छोड़ रहा है और दिल्ली संपर्क बिंदु बवाना प्वाइंट पर अपर यमुना रिवर बोर्ड (यूवाईआरबी) की ओर से तय 924 क्यूसेक से अधिक पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार आधिकारिक बैठकों में तो यह स्वीकार करती है कि उन्हें पानी की पूरी आपूर्ति मिल रही है, लेकिन राजनीतिक मंच पर मीडिया में भ्रामक व काल्पनिक आंकड़े पेश करते हैं। दिल्ली सरकार 613 एमजीडी (1141 क्यूसेक) की मांग कर रही है, जो यूवाईआरबी द्वारा अपनी रिपोर्ट में उल्लेखित आंकड़ों (मुनक में 1011 क्यूसेक और बवाना में 924 क्यूसेक) से अधिक है। यहां तक कि दिल्ली के जल मंत्री के पत्र में भी यह स्वीकार किया गया है कि दिल्ली को 18 जून को 954 क्यूसेक पानी मिल है, जो इस तथ्य की पुष्टि करता है कि हरियाणा ने हमेशा दिल्ली को पूरा पानी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा उन्हें हिमाचल से पानी मांगने के आदेश हुए हैं तो वह हरियाणा से पानी क्यों मांगते हैं। हरियाणा को पंजाब से अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है, क्योंकि पंजाब एसवाईएल से पानी नहीं दे रहा है। इसके अलावा हांसी-बुटाना नहर के मुद्दे पर पंजाब सरकार ने स्टे लगवा रखा है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो हरियाणा को पूरा पानी दिलाने के लिए इस मामले समाधान करवाएं।

----------
जल संकट पर आतिशी का अनशन आज

नई दिल्ली। जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी। आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed