{"_id":"6eb7e59ac9f1229ecc2cb1c931cfc79e","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-three-days-punjab-visit-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 फरवरी को पंजाब आएंगे CM केजरीवाल, ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 फरवरी को पंजाब आएंगे CM केजरीवाल, ये रहेगा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के विधानसभा चुनाव 2017 में दिल्ली का इतिहास दोहराने का लक्ष्य लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब आएंगे। केजरीवाल का यह दौरा 25 से 29 फरवरी तक के लिए होगा। इस दौरान खास रणनीति केतहत वह कई वर्गों केलोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल 25 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस से संगरूर पहुंचेंगे। उसके बाद मूनक, बरेटा, बुढलाडा और मौड़ जाएंगे। शाम को वह बठिंडा पहुंच जाएंगे। अगले दिन वह अबोहर, फाजिल्का और मोगा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह आत्महत्या करने वाले किसानों के घर जाकर उनके परिजनों से दुख सांझा करेंगे।
विज्ञापन
उन्हें बताएंगे कि आप की सरकार आने के बाद खेतीबाड़ी संकट को कैसे हल किया जा सकेगा। इसके बाद केजरीवाल मंडी गोबिंदगढ़ में तबाह हो चुकी इंडस्ट्री का दौरा कर उद्यमियों से मिलेंगे। साथ ही लुधियाना में भी उनके उद्यमियों से मिलने का कार्यक्रम है। केजरीवाल माझा और दोआबा का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
इस प्रकार दौरे केदौरान केजरीवाल पंजाब की दुखती रग पर हाथ रखेंगे। तीन अहम मुद्दों पर फोकस करते हुए प्रभावित लोगों से संवेदना प्रकट करेंगे। इनमें सबसे पहला मुद्दा खेती संकट है, इसकेचलते किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। केजरीवाल पीड़ित किसानों के घर जाकर संवेदना जताएंगे। दूसरा अहम मुद्दा नशे का है।
केजरीवाल कुछ ऐसे गांवों में जाएंगे जो नशों से बुरी तरह प्रभावित हैं। साथ ही कुछ ऐसे परिवारों से भी मिल सकते हैं, जिनके नौजवान बच्चे नशों की चपेट में आकर बर्बाद हो गए। तीसरा मुद्दा इंडस्ट्री की बदहाली का है, केजरीवाल निराश उद्यमियों को भी हौसला देंगे।
अभी तक उनका किसी तरह की वॉलंटियर मीटिंग का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन ऐन मौके पर इस बारे में भी फैसला हो सकता है। आप की पंजाब इकाई ने केजरीवाल केेपंजाब दौरे को कैश करने की पूरी तैयारी कर ली है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।