फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Accuses Punjab CM Charanjit channi

पंजाब दौरे पर केजरीवाल: जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, होशियारपुर में अजा समाज से किए पांच वादे

Tue, 07 Dec 2021 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

दिल्ली के सीएम ने कहा कि जब आप सत्ता में आएगी तो हम इसे खत्म कर देंगे। इसकी जांच होनी चाहिए और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Accuses Punjab CM Charanjit channi
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर में उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं उनके काले अंग्रेज की टिप्पणी पर भी तंज कसा। केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि पंजाब के सीएम के संसदीय क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है. अगर यह उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में हो रहा है, तो यह सोचना मुश्किल है कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उन पर बालू चोरी के गंभीर आरोप हैं। पंजाब जानना चाहता है कि क्या वह अवैध रेत खनन के मालिक हैं, उनकी साझेदारी है या दूसरों को सुरक्षा प्रदान करते है। सच्चाई सामने आनी चाहिए, जब आप सत्ता में आएगी तो हम इसे खत्म कर देंगे। इसकी जांच होनी चाहिए और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अवैध रेत खनन बंद करेगी। पंजाब में रेत चोरी का पैसा अब नेताओं की जेब में नहीं, महिलाओं की जेब में जाएगा। इसीलिए पंजाब के सारे नेता मुझे गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं।

विज्ञापन

जालंधर में महिलाओं से की बातचीत

जालंधर में महिलाओं से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने घोषणा की थी कि 18 साल से ऊपर की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह प्रदान किया जाएगा। जब से मैंने घोषणा की, तब से वे मुझे कोस रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि यह राशि दी जानी चाहिए या नहीं। वे मुझे बहुत कोस रहे हैं, मुझे लगा कि मैंने कुछ गलत किया होगा। चन्नी साहब बोले कि

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है। 

होशियारपुर में अनुसूचित जाति के लोगों से किए पांच वादे

होशियारपुर में केजरीवाल ने कहा कि उनके पास अनुसूचित जाति के लोगों के लिए पांच वादे हैं। हम बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, आईएएस, मेडिकल और आईआईटी के लिए मुफ्त कोचिंग, कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त विदेशी शिक्षा, मुफ्त मेडिकल सेवा, प्रति माह 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए 1000 रुपये देंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से हैं और अपने समुदाय के लोगों से उन्हें वोट देने के लिए कह रहे हैं। मैं एससी समुदाय से नहीं हूं लेकिन मैं आपके परिवार से आता हूं। मैं आपकी मदद करने को तैयार हूं लेकिन चन्नी साहब वोट बटोरने के लिए सिर्फ अपना एससी कार्ड खेल रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed