{"_id":"5d2e353c8ebc3e6cf57b296f","slug":"degree-chandigarh-news-pkl344541920","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में 55 विद्यार्थियों को दिया गया डिप्लोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में 55 विद्यार्थियों को दिया गया डिप्लोमा
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के बाद विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में प्राकृतिक चिकित्सा में पास हुए विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरण के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री राम दास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उन्होंने 55 विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किया। डिप्लोमा मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। डिप्लोमा वितरण का यह दूसरा वर्ष रहा। डायरेक्टर देवराज त्यागी ने अध्यक्ष के के शारदा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनको श्रृद्धांजलि दी। अठावले ने गांधी स्मारक निधि द्वारा शुरू किए प्राकृतिक चिकित्सा कोर्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी जी के नाम पर बने इस भवन में आज प्राकृतिक चिकित्सकों को डिग्री देते हुए गर्व हो रहा है। केके शारदा ने गांधी भवन में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। देवराज त्यागी ने प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती लोकप्रियता पर विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. कमलजीत कौर को प्राकृतिक चिकित्सा समिति का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया। डॉ. सुभाष गोयल, अनिल बावा डॉ. एम.पी. डोगरा, डॉ. आनन्द राव, उषा शर्मा, पापिया, गुरप्रीत कौर, मंजू छिब्बर, देवराज छावडा, तरून कुमार, भूपेन्द्रर शर्मा, तजेन्द्रर शर्मा और वी.के. अरोड़ा ने भाग लिया।
बॉक्स
सेक्टर-45 की संस्था वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की प्रधान और संस्थापक पूजा बक्शी को समाज के लिए बेहतरीन सेवाएं करने के लिए तथा निर्धन लोगों को सहायता करने के लिए सम्मानित किया। संस्था बुड़ैल गांव में आर्थिक तौर से कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क ट्यूशन सेंटर चला रही है। वह मेडिकल कैंप, अवेयरनेस कैंप, नुक्कड़ नाटक कराती रहती हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
सेक्टर-45 की संस्था वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की प्रधान और संस्थापक पूजा बक्शी को समाज के लिए बेहतरीन सेवाएं करने के लिए तथा निर्धन लोगों को सहायता करने के लिए सम्मानित किया। संस्था बुड़ैल गांव में आर्थिक तौर से कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क ट्यूशन सेंटर चला रही है। वह मेडिकल कैंप, अवेयरनेस कैंप, नुक्कड़ नाटक कराती रहती हैं।
विज्ञापन