फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defrauded of Rs 4 lakh in the name of investment

Chandigarh News: निवेश के नाम पर लगाया चार लाख रुपये का चूना

Mon, 16 Sep 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Defrauded of Rs 4 lakh in the name of investment
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-8सी निवासी रोहित सूद को अज्ञात ठगों ने फोन पर स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन पैसे निवेश करवाने के जरिए करीब चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई। इसके आधार पर अज्ञात ठगाें के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रोहित सूद ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और बात करने वाली लड़की ने अपना नाम अर्पिता घोष बताया। उसने उसे ऑनलाइन फॉरन एक्सचेंज इन्वेस्टमेंट के जरिए पैसे इन्वेस्ट करने पर अधिक मुनाफा मिलने की बात कही गई। इसके बाद वह महिला की बातों में फंस गया और महिला ठग ने उसे अपने फोन में टेलीग्राम डाउनलोड करवाया। इसके बाद महिला ने उसे टेलीग्राम के जरिए वीडियो कॉल करके ट्यूशन दी और बताया कि वह किस तरह से अपने पैसे निवेश कर सकता है। इसके बाद सूद ने महिला के अनुसार अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगों ने उसके पैसे वापस करने से मरा कर दिया और महिला ने अपना फोन बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब साइबर क्राइम थाने में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed