फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defense Minister Rajnath Singh in Jalandhar Guru Purnima Festival of Divya Jyoti Jagruti Sansthan

Defence Minister in Jalandhar: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचे राजनाथ सिंह

Mon, 03 Jul 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरु इस संसार में हमारे लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। गुरु हमें हमारे ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं। सही मायने में गुरु आत्मा को ईश्वर से जोड़ने में सेतु का काम करता है।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh in Jalandhar Guru Purnima Festival of Divya Jyoti Jagruti Sansthan
जालंधर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल आश्रम में सोमवार को 'देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव' का विशाल एवं भव्य आयोजन किया गया। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने भाव, उमंग और जोश के साथ समागम में नतमस्तक हुए। इस दौरान खासतौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डेरा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पहुंचे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ध्यान और धारणा की शक्ति को विकसित करने के लिए संस्थान के ब्रह्मज्ञानी दीक्षित वेद पाठियों द्वारा एक सुर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया। मंच के माध्यम से संगीत व सुरों में पारंगत शिष्यों ने 'हे परमेश्वर अंतर्यामी तुम ही हो आधार' स्तुति को सामूहिक गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। शिष्यों ने गुरुदेव 'श्री आशुतोष महाराज' की पावन मंगल आरती को हृदय के गहन भावों से गायन किया और नम आंखों से  गुरुदेव का पूजन किया।
विज्ञापन


संस्थान के संस्थापक व संचालक 'दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज' के शिष्य स्वामी ज्ञानेशानन्द जी ने मंच से संबोधन करते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मज्ञान प्रदान कर हमारा मार्गदर्शन करते हैं जिससे हमारा जीवन सुगम और प्रगतिशील बनता हुआ सार्थकता को प्राप्त करता है। साध्वी मातंगी भारती जी ने मंच संचालन के माध्यम से कहा कि गुरु पूर्णिमा वर्ष का वह मुकुटमणि दिवस है जब गुरु अपनी संपूर्ण कृपा के भंडार खोल देते हैं। गुरु पूर्णिमा भाव भरे अश्रुओं की वह धारा है जो बिना किसी जल के गुरु के श्री चरणों का प्रक्षालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राजनाथ सिंह ने संस्थान की आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और ह्रदय से दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज का धन्यवाद किया। इस विशाल और भव्य कार्यक्रम में श्री राजनाथ सिंह के अलावा राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेकों अतिथि पधारे, जिनमें से प्रमुख विजय सांपला, अनीता सोमप्रकाश, मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, रणदीप सिंह सुरजेवाला कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ. बलजीत कौर, सांसद मनीष तिवारी, सांसद सुशील रिंकू, सांसद परनीत कौर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, रवनीत सिंह बिट्टू, हिमाचल से सांसद प्रोफेसर (डॉ.) सिकंदर कुमार समेत आरएसएस के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed