फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   defence minister statement on french's Rafale fighter aircraft purchase

राफेल लड़ाकू विमान के लिए देश को करना होगा इंतजार: पर्रिकर

Thu, 16 Jun 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 16 Jun 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
defence minister statement on french's Rafale fighter aircraft purchase
मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री ने फ्रांस की कंपनी से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के मामले में कहा कि देश को अभी और करना होगा इंतजार। दरअसल रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार को रोहतक के हिंदू कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चल रहे द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान रफाल विमान सौदे के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फ्रांस की कंपनी से राफेल लड़ाकू विमान खरीद मामले में अभी तक सौदा पूरा नहीं हो सका है। इसकी प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन


हिंदू कालेज में चल रहे द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के बाद बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर रोहतक पहुंचे थे।  रक्षामंत्री मनोहर परिकर सुबह करीब सात बजे हेलीकाप्टर से स्थानीय राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच रक्षामंत्री को स्टेडियम में ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सुरक्षा काफिले के साथ संघ के प्रशिक्षण शिविर स्थल हिंदू कालेज पहुंचे। यहां रक्षामंत्री ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। संघ प्रमुख 16 जून तक शिविर में रहेंगे। मनोहर परिकर ने शिविर में करीब एक घंटे तक प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा और देशवासियों की सुरक्षा के संबंध में किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

रक्षामंत्री ने हेलीपैड पर ही मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फ्रांस की कंपनी से राफेल लड़ाकू विमान का सौदा अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। जब यह सौदा पूरा हो जाएगा तो देश को पता चल जाएगा।


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रक्षामंत्री ने कहा कि सरकार के कामकाज को विकास पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। यह पहली बार है जब सरकार देशवासियों के सामने आ रही है। साथ ही उन्होंने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा के दौरे को सामान्य बताया। राहा हाल ही में वह स्वीडन दौरे पर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed