फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defamation case against Baba Devnath of Daria

दड़वा के बाबा देवनाथ के खिलाफ मानहानि का केस

Mon, 12 Apr 2021 09:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Defamation case against Baba Devnath of Daria
चंडीगढ़। दड़वा के बाबा देवनाथ के खिलाफ जिला अदालत में मानहानि का मामला दायर हुआ है। मौलीजागरां से भाजपा पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे का आरोप है कि बाबा देवनाथ ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम किया है। इससे समाज और उनके जानकारों के बीच उनकी छवि खराब हुई है। आरोप के मुताबिक, बाबा देवनाथ ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली, जिसमें दुबे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। दुबे की शिकायत पर अदालत ने बाबा देवनाथ को 26 जुलाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है। अब अगली सुनवाई पर बाबा देवनाथ अपना जवाब दायर करेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल एक नाबालिग लड़की ने देवनाथ पर शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। देवनाथ ने पार्षद अनिल दुबे पर आरोप लगाया था कि दुबे और उनके समर्थक मिलकर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फसाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि अनिल दुबे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके बाद देवनाथ ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान देने शुरू कर दिए। एडवोकेट सतिंदर सिंह ने देवनाथ को कानूनी नोटिस भेजा। देवनाथ ने नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसके बाद मामला अदालत पहुंचा। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने बाबा पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
इससे पहले भी बाबा देवनाथ के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने अदालत में याचिका दायर की थी। उसने आरोप लगाया था कि देवनाथ कई महीनों से उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता रहा है और शिकायत देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोप है कि देवनाथ के कारण लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। लड़की ने याचिका दायर कर मामला दर्ज करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed