{"_id":"4ee26a4cc63c2fa6d517f36c9365791c","slug":"deepinder-singh-dhillong-going-to-join-congress-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल को बड़ा झटका, दीपइंद्र ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल को बड़ा झटका, दीपइंद्र ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दीपइंद्र सिंह ढिल्लों पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन करने जा रहे हैं। ढ़िल्लों चार साल पहले कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए थे। वह कल 12 बजे चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, विधायक परनीत कौर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का एलान करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर ही दीपइंद्र सिंह ढ़िल्लों को राजनीति में लेकर आए थे। ढ़िल्लों पहले हलका बनूड़ और हलका डेराबस्सी में कांग्रेस के लिए काम किया है। अकाली दल के नेता स्व. कैप्टन कंवलजीत सिंह के समय से ढ़िल्लों इस हलके से कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन कंवलजीत सिंह की मौत के बाद उनके बेटे जसजीत सिंह बन्नी के मुकाबले कांग्रेस ने उनको उपचुनाव में उतारा था, जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2012 में ढ़िल्लों कांग्रेस के मजबूत दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह पूर्व मंत्री जसजीत सिंह रंधावा को टिकट दे दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ढ़िल्लों ने कांग्रेस से बगावत करते हुए आजाद के तौर पर मौजूदा विधायक एनके शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़े थे। जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी करने की जगह अकाली दल में शामिल होने को पहल दी।
अकाली दल ने पहले उनको जिला योजना बोर्ड पटियाला का चेयरमैन, फिर पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया। इस समय वह जिला पटियाला के देहाती प्रधान हैं। लेकिन ढ़िल्लों शुरू से ही इस हलके से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, शिअद में बात नहीं बनते देख उन्होंने यह फैसला लिया है।
ढ़िल्लों ने कहा कि सोमवार दोपहर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उनके समर्थकों के साथ हलका विधायक एनके शर्मा अनदेखी करते आए हैं। विधायक उनके समर्थकों को डराने के लिए टारगेट कर झूठे पर्चे दर्ज करवा रहे हैं।
इस बारे में कई बार पार्टी हाई कमान को अवगत करवाया गया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अगर सरकार में रहकर अपने समर्थकों के लिए कुछ नहीं कर सका तो उस पार्टी का क्या करना। उससे अच्छा विरोधी गुट में बैठकर अपने समर्थकों के लिए लड़ना बेहतर है।