फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepika Thakur Raise questions On Award committee

हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ने लगाया भेदभाव का आरोप, कहा- नियमों की हुई अनदेखी, कोर्ट जाऊंगी

Tue, 20 Aug 2019 03:32 AM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
Deepika Thakur Raise questions On Award committee
पूर्व कप्तान दीपिका ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

अर्जुन अवार्ड के लिए चयन न होने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान दीपिका ठाकुर ने अवार्ड कमेटी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। दीपिका ने अपने दावे के संबंध में सभी रिकॉर्ड और नियमों के साथ इस संबंध में मंत्रालय में शिकायत दर्ज करवाई है। मंत्रालय से न्याय नहीं मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पिछले साल पहलवान बजरंग पूनिया को खेलरत्न नहीं मिलने पर अवॉर्ड कमेटी पर भेदभाव के आरोप लगे थे। इस बार भी अवॉर्डों की घोषणा के बाद फिर विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पति कारगिल में लड़ रहे थे जंग, तब दीपा भी मौत से जूझ रही थीं, 10 साल बाद खेलना शुरू कर बनीं खेलरत्न
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान दीपिका ठाकुर ने भी अर्जुन अवार्ड के लिए आवेदन किया था। लेकिन हॉकी में पुरुष टीम के चिंगलेनसाना का चयन हुआ है। इस पर दीपिका ने नाराजगी जताते हुए अवॉर्ड कमेटी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चिंगलेनसाना को उत्तर-पूर्व का होने के कारण अवॉर्ड दिया गया है। 

ये उठाया सवाल
भारतीय टीम की पूर्व कप्तान दीपिका ठाकुर ने सवाल उठाया है कि एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें सिल्वर मेडल जीतने और ओलंपिक खेलने पर भी दरकिनार कर दिया गया। 

दीपिका ने कहा कि खेल मंत्रालय का नियम भी है कि किसी भी टीम इवेंट में एक को अवॉर्ड नहीं मिल सकता है और महिला-पुरुष दोनों को मिलना चाहिए। केवल एक को उस परिस्थिति में अवॉर्ड मिल सकता है, जब महिला या पुरुष में किसी का आवेदन न आया हो। दीपिका ने कहा कि मंत्रालय से न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- पहलवान बजरंग पूनिया की संगीता फौगाट संग शादी की चर्चा, अब पिता ने दे दिया बड़ा बयान

दीपिका का करियर
दीपिका देश के लिए 250 मैच खेल चुकी हैं और लंबे समय तक महिला हॉकी टीम की उप कप्तान रही हैं। कई मुकाबलों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल तो 2014 में ब्रांज मेडल जीता है। 

दोनों बार दीपिका ने टीम में रहते हुए अहम भूमिका निभाई है। वह रियो ओलंपिक में टीम के लिए खेलीं। 2015 में वह बेस्ट प्लेयर और 2014 में बेस्ट डिफेंडर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशिया कप, एशियन चैंपियन ट्राफी आदि में भी खेल चुकी है और इस समय भी टीम में खेल रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed