{"_id":"671e73bcb25eefecfa08a6a7","slug":"deepak-sargun-and-pankaj-won-gold-medals-in-badminton-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1043-549779-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में दीपक, सरगुन और पंकज ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में दीपक, सरगुन और पंकज ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
चंडीगढ़। नॉर्थ जोन आईए एंड एडी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 21 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली में किया गया। इसमें शहर से ऑडिट हरियाणा के दीपक, सरगुन और पंकज ने अलग-अलग आयु वर्ग की एकल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है।
पुरुष एकल में 50 प्लस आयु वर्ग में पीएजी ऑडिट हरियाणा के दीपक सक्सेना ने एजी यूपी के अनुराग शर्मा को 21-14, 21-15 से हराया। 40 प्लस आयु वर्ग में पीएजी ऑडिट हरियाणा के पंकज नैथानी ने पीएजी ऑडिट उत्तराखंड के अभिषेक अग्रवाल को 21-14, 16-21, 21-16 से हराया। महिला एकल में 55 प्लस आयु वर्ग में पीएजी अकाउंट्स हरियाणा की सरगुन अरोड़ा ने दिल्ली की गायत्री को 21-19, 21-16 से हराया।
इसके अलावा पीएजी ऑडिट हरियाणा के तुषार, नजमा खान और सुमित शर्मा ने अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। रवि को पुरुष एकल में कांस्य पदक मिला। जोनल चैंपियनशिप के सभी पदक विजेता अब अखिल भारतीय अंतर ऑडिट चैंपियनशिप में भाग लेंगे जो 19 से 23 नवंबर तक असम में आयोजित होने जा रही है।