फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Deepa Malik, Haryana government will award Rs four crore

हरियाणा सरकार देगी दीपा मलिक को चार करोड़ का ईनाम, सीएम ने किया एलान

Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Deepa Malik, Haryana government will award Rs four crore
CM on Deepa Malik - फोटो : अमर उजाला
रियो में आयोजित पैराओलंपिक्स में गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक और पहली भारतीय महिला एथलीट का गौरव हासिल करने वाली दीपा मलिक को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बधाई दी है। दीपा ने रियो डी जनेरो (ब्राजील) में महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में 4.61 मीटर गोला फेंक कर रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, दीपा मलिक के पैरालिम्पिक्स में रजत पदक जीतने पर हरियाणा की नई खेल नीति के तहत चार करोड़ रूपए का पुरस्कार देगी।

हरियाणा सरकार देगी चार करोड़ रुपये का पुरस्कार

Deepa Malik, Haryana government will award Rs four crore
दीपा मलिक - फोटो : getty
देर शाम जारी किए एक वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने कहा-‘मैं दीपा मलिक, जिसने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। हरियाणा की बेटी ने राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। साक्षी मलिक ने जहां इस बार के ओलंपिक में कुश्ती में देश के लिए पहला पदक जीता तो वहीं पैरालिम्पिक्स में दीपा मलिक देश की पहली महिला एथलीट बन गई है।

हमारी बेटियां प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और हमें उन पर गर्व है।’  मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के तहत राज्य सरकार दीपा मलिक को चार करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed