फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree of municipal corporation for success of multi level parking

मल्टीलेवल पार्किंग की कामयाबी के लिए निगम का फरमान

Tue, 19 Apr 2016 10:14 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
decree of municipal corporation for success of multi level parking
चंडीगढ़ में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किँग - फोटो : amar ujala

50 करोड़ की लागत से तैयार हुई मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन के बाद सेक्टर-17ई की दोनों अहम पेड पार्किंग को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम का इन्हें नो व्हीकल जोन बनाकर प्लाजा का विस्तार करने की योजना है।

विज्ञापन


साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को नो व्हीकल जोन बनाकर मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने की आदत डालने के लिए निगम यह कदम उठाने जा रही है, लेकिन इन दोनों पार्किंग के बंद होने के मुद्दे पर सेक्टर-17 के व्यापारी भी बंट गए हैं। सेक्टर-17ई की इन दोनाें पार्किंग की ओर जो शोरूम खुले हैं, उनके मालिक ऐसा नहीं चाहते। इस एरिया में ही ब्रांडेड शोरूम हैं और लोगों की आवाजाही यहां पर सबसे ज्यादा है। यह दोनों पार्किंग स्थल हमेशा फुल रहते हैं, लेकिन दूसरे एरिया के दुकानदार इन दोनो पार्किंग स्थलों को बंद करने का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सात मई को प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। इसलिए मल्टीलेवल पार्किंग को चलाने के लिए जिस कंपनी को तीन माह के लिए दी जाएगी, उसकी पॉलिसी 22 अप्रैल को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में बनाई जाएगी। इस समय जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके अनुसार साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की दोनों पेड पार्किंग को बंद कर दिया जाएगा। सेक्टर-17 की बिजनेस प्रमोशन काउंसिल यह दोनो पार्किंग बंद करने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि इससे कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1100 वाहन होते हैं पार्क
वर्तमान में साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बिना ठेकेदार के ही चल रही है। यहां पर 1100 वाहन पार्क होने की क्षमता है, लेकिन मल्टीलेवल पार्किंग बनने से कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं हो पाएगी। मल्टीलेवल में 950 कारें पार्क होने की क्षमता है। ऐसे में दोनों पार्किंग बंद होने से मल्टीलेवल पार्किंग का ज्यादा फायदा नहीं मिल पाएगा।

decree of municipal corporation for success of multi level parking
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग - फोटो : amar ujala

पास नहीं चलेंगे मल्टीलेवल पार्किंग में: इस समय नगर निगम की ओर से पार्षदों और अधिकारियों को निशुल्क पार्किंग पास जारी किए गए हैं। इसके अलावा पेड मासिक पास भी बनाए जाते हैं, लेकिन निगम ने यह निर्णय लिया गया है कि मल्टीलेवल पार्किंग में कोई पास नहीं चलेगा। हर किसी को शुल्क अदा करना होगा। निगम की ओर से पहले चार घंटे का पांच और अगले हर घंटे के लिए पांच रुपये चार्ज करने का निर्णय लिया गया है। जिस कंपनी को यह पार्किंग चलाने के लिए दी जा रही है, उसे चार माह के लिए ही दी जाएगी, उसके बाद टेंडर निकाला जाएगा।

नीरज बजाज, अध्यक्ष, बिजनेस प्रमोशन काउंसिल  ने बताया कि पार्किंग स्थल बंद करने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होगा। निगम को पार्किंग और मल्टीलेवल पार्किंग दोनाें चलाने चाहिए। ऐसा करके सिर्फ परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर-17 में पार्किंग बढ़ाने की जरूरत है न कि पहले से चल रही को बंद करने की। उनका कहना है कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल इस प्रस्ताव के खिलाफ कमिश्नर को मिलने जा रहा है। 

संजीव चढ्ढा, अध्यक्ष, प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-17 सी और डी ने बताया कि मल्टीलेवल को चलाने के लिए ई एरिया के दोनों पार्किग बंद करने का निर्णय ठीक है। ऐसा होने से लोगों में मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने की आदत भी पैदा होगी। इससे प्लाजा का वॉकिंग एरिया भी बढ़ेगा। लोगों में पैदल चलने की आदत पड़ेगी।

जेपीएस कालरा, महासचिव, ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-17 ने बताया कि नगर निगम खुद अपने फैसले से पलटा है। पहले निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग को चार माह के लिए फ्री चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब इसे पेड किया जा रहा है। निगम को पहले चार माह फ्री चलाकर लोगों में मल्टीलेवल पार्किंग के प्रति आदत डालनी चाहिए थी, अगर कामयाब होती तो उसके बाद साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने पर विचार करना चाहिए था।

दुकान पर पहुंचने के लिए ज्यादा चलना पड़ेगा
यह दोनो पार्किंग बंद होने से लोगों को अब मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करके सेक्टर-17ई की दुकानों तक पहुंचने के लिए ज्यादा चलना पड़ेगा। पहले लोग साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग में वाहन पार्क करके शोरूम के सामने ही पहुंच जाते थे। इसलिए इस एरिया की भी ज्यादा मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed