फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree of municipal corporation against water waste

सावधान! पानी बर्बाद किया तो कटेगा चालान

Fri, 03 Apr 2015 05:58 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
decree of municipal corporation against water waste

नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने 15 अप्रैल से शहर में गाड़ियां धोने के साथ-साथ बगीचों में सिंचाई पर भी पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। पेयजल बर्बाद करने वालों का दो हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। चालान के बाद दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माने के नोटिस के साथ ही पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कनेक्शन काटने के लिए कोई अलग से नोटिस भी जारी नहीं किया जाएगा। निगम ने गर्मी शुरू होने पर पानी की किल्लत को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शहर में पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रखने के लिए नगर निगम एक दर्जन से ज्यादा टीमों का गठन कर रहा है, जिसकी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।  इस बार चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद के साथ-साथ कार्यकारी अभियंताओं को भी सुबह चेकिंग की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर खुद भी शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करेंगे। मालूम हो कि सबसे ज्यादा बागवानी में साफ पीने के पानी की बर्बादी वीआईपी इलाकों में होती है, क्योंकि वहां पर ही लोगों के बगीचे हैं। शहर में जिन घरों की छतों की टंकियों से पानी बहता है उनका भी चालान काटने का प्रावधान है।

पानी की लीकेज पर भी चालान
अगर किसी के घर के आगे पानी की लीकेज हो रही है या फिर मीटर में से पानी बह रहा है या फिर कूलर में से पानी बहेगा तो भी दो हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। नगर निगम का यह कार्रवाई अभियान 15 अप्रैल से लेकर 30 जून तक जारी रहेगा।

अगर कोई जुर्माने की राशि अदा नहीं करेगा तो पानी के बिल में यह राशि जुड़कर आ जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बूस्टर पंप और पानी चढ़ाने के लिए मोटर का इस्तेमाल करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।

लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है

decree of municipal corporation against water waste

बाल्टी का प्रयोग कर सकते हैं: अगर कोई बाल्टी में से कम पानी का प्रयोग करके गाड़ी साफ करता है या फिर सिंचाई करता है तो उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इसलिए आएगी पानी की किल्लत
जल्द ही गर्मी दस्तक देने जा रही है। इस दौरान पानी का प्रैशर लो रहेगा और लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। इसलिए भी ज्यादा दिक्कत आएगी क्योंकि शहर ने पंचकूला को छह एमजीडी पानी की सप्लाई देने की तैयारी कर दी है।

टरशरी वाटर का प्रयोग नहीं करते रेजिडेंट्स: शहर में नगर निगम ने टरशरी वाटर की सप्लाई शुरू की हुई है, लेकिन इसके कनेक्शन लेने के लिए निगम लोगों को जागरूक नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि टरशरी वाटर से दुर्गंध आती है।

गर्मी में कितनी रहती है पानी की मांग
: शहर में इस समय 87 एमजीडी पानी की सप्लाई हो रही है, जबकि गर्मी के दिनों में यह मांग बढ़कर 116 एमजीडी हो जाती है। 67 एमजीडी की सप्लाई कजौली वाटर वर्क्स से और 20 एमजीडी की सप्लाई टयूबवैल से हो रही है।

मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर ने बताया ‌कि 15 अप्रैल से पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी जाएगी। शहर के अलग-अलग कोनों में गाड़ियों को पानी से धोने और सिंचाई करने वालों पर नजर रखी जाएगी। इस बार शहर में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। पानी की बर्बादी करने वालों की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed