फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree, ban, disco party, chandigarh news, administration policy

चंडीगढ़ में देर रात तक चलने वालीं डिस्को पार्टी पर बैन

Tue, 12 Apr 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़
ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
decree, ban, disco party, chandigarh news, administration policy
dance party
देर रात तक सड़क किनारे अपना ढाबा-रेस्टोरेंट, डिस्को और क्लब चलाने वालों की अब खैर नहीं। साथ ही सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर बैठकर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ भी प्रशासन ने मोर्चा खोलने की सोच ली है। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने इस तरह के सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। दो महीने तक यह आदेश लागू रहेंगे। डिस्को-क्लब, ढाबा-रेस्टोरेंट को रात 12 बजे से सुबह साढ़े 4 बजे तक खोलने पर मनाही रहेगी। देर रात तक इनकाखुलना सार्वजनिक शांति और सौहार्द को खतरा है।
विज्ञापन


साइबर कैफे और इमिग्रेशन कंपनियों को भी चेताया
डीसी ने शहर के सभी साइबर कैफे और इमिग्रेशन कंपनियों के संचालकों को भी चेताया है। डीसी ने अपने आदेशों में कहा है कि बिना जान पहचान के किसी भी व्यक्ति को कैफे इस्तेमाल को देने पर कानूनी कार्रवाई होगी। कैफे संचालक को यूजर की पहचान रजिस्टर में दर्ज करनी होगी। यूजर को अपने हाथों से अपना नाम, पता, फोन नंबर और आईडी प्रूफ रजिस्टर में दर्ज करना होगा। कंप्यूटर पर देखे गए डाटा का रिकॉर्ड भी रखना होगा।
विज्ञापन


अगर यूजर पर जरा भी किसी बात को लेकर शक होता है तो जानकारी पुलिस को देनी होगी। इसके अलावा कंसल्टेंसी केनाम पर बिना लाइसेंस इमिग्रेशन का काम करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। कंसल्टेंसी शुरू करने से पहले संचालक को सात दिन केअंदर पुलिस को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed