फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decline in passenger, cargo and flight movement from Chandigarh airport

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पैसेंजर, कार्गो और फ्लाइट् मूवमेंट में आई गिरावट

Sat, 06 Apr 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Decline in passenger, cargo and flight movement from Chandigarh airport
चंडीगढ़। वार्षिक वित्तीय वर्ष 2023-24 के खत्म होने के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इसके तहत चंडीगढ़ से जाने वाले पैसेंजर, कार्गो तथा फ्लाइट मूवमेंट में गिरावट आई है। रिपोर्ट के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से मंथन शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट में पैसेंजर फुटफॉल 4.65 प्रतिशत तथा कार्गो में 11.36 प्रतिशत तथा उड़ानाें की मूवमेंट में 11.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट् मूवमेंट को छोड़कर रिपोर्ट देखी जाए तो पैसेंजर तीन प्रतिशत बढ़े है, लेकिन धुंध व कोहरे के कारण इस साल फ्लाइट् मूवमेंट कम हुई हैं। इस कारण पैसेंजर फुटफॉल कम हुआ है। सर्दियों में चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी को 2023-24 में मौसम की मार झेलनी पड़ी है। इस साल धुंध व कोहरे का अधिक असर रहा है। इस कारण दिसंबर व जनवरी माह में फ्लाइट् रद्द होने के कारण पैसेंजर फुटफॉल कम हुआ है। जानकारी के अनुसार सन 2022-23 के दिसंबर माह में फ्लाइट् मूवमेंट 2448 थी, जिसके कारण पैसेंजर फुटफॉल 316744 के करीब था, जबकि जनवरी में फ्लाइट् मूवमेंट 2354 थी। पैसेंजर फुटफॉल 294759 के करीब था जबकि वर्ष 2023-24 दिसंबर में फ्लाइट मूवमेंट 1928 था और पैसेंजर फुटफॉल 290647 के करीब रहा। साथ ही जनवरी में फ्लाइट मूवमेंट 1650 था और पैसेंजर फुटफॉल 247910 के करीब रहा है।
विज्ञापन

कार्गो में भी हुई है गिरावट

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों में भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ व अन्य भेजे जाने वाले सामानों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 2021 में कोविड के बाद तकरीबन 38.88 प्रतिशत वृद्वि दर्ज की गई थी लेकिन इसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 में गिरावट 16.11 प्रतिशत दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल कार्गो के कार्य में 11.36 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed