फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision whether tenure students union officials increase or not

छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं, अब तक निर्णय नहीं

Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Decision whether tenure students union officials increase or not
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं, इस पर कमेटी की ओर से निर्णय नहीं लिया गया जबकि इस बात को दो माह बीत गए। वहीं, पूर्व पदाधिकारी इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों की समस्याएं बढ़ रही हैं। उनका निदान करना जरूरी है इसलिए संघ के कार्यकाल को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते इस बार पीयू में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाएगा। पूर्व पदाधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाने का मामला सिंडिकेट में उठाया गया था। यह प्रकरण सिंडिकेट सदस्य डीपीएस रंधावा ने उठाया था। उसके बाद एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी को तय करना था कि कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं। इस मामले को दो माह हो गए लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों का कहना है कि परीक्षा से लेकर एडमिशन तक की समस्याएं बढ़ रही हैं। छात्रों की यह समस्याएं पीयू प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए छात्रसंघ के पदाधिकारियों का होना जरूरी है इसलिए कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। कई छात्र पदाधिकारियों के पास जा रहे हैं। उनका कहना है कि पीयूसीएससी के पदाधिकारी कार्यकाल में रहेंगे तो छात्रों की समस्याएं सीधे उनके पास आएंगी और उनका निराकरण कराया सकेगा। उधर, डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने बताया कि छात्रसंघ का कार्यकाल बढ़ाने के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed