फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision on Haryana SGPC on 6 July

हरियाणा में HSGPC बनेगी या नहीं, फैसला 6 को

Fri, 27 Jun 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jun 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Decision on Haryana SGPC on 6 July

हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की घोषणा आगामी छह जुलाई को कैथल में होने वाले सिख सम्मेलन में हो सकती है। यह दावा हरियाणा के वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने वीरवार को अपने दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।

विज्ञापन


चट्ठा ने कहा, ‘मैं मंत्री हूं तो हरियाणा का सिख भी हूं। सूबे के गुरुद्वारों में नौकरी अमृतसर के करते हैं। आमदनी यहां के गुरुद्वारों की और प्रयोग होती है अमृतसर में। आमदनी के अनुसार यहां उतना पैसा नहीं लगता है।
विज्ञापन


हरियाणा के सिख युवा बेरोजगार हैं, मगर एसजीपीसी नौकरी नहीं देती। मैं एक गुरुद्वारे में गया था, वहां 21 में से सिर्फ एक सिख हरियाणा का था। मैंने तो रिपोर्ट सरकार को दे दी थी और सिफारिश की थी अलग कमेटी बननी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सिखों की राय के लिए मांगे थे शप‌थ पत्र

Decision on Haryana SGPC on 6 July

वित्त मंत्री ने कहा कि घोषणा तो मुख्यमंत्री कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने (चट्ठा कमेटी) सरकार को अलग कमेटी बनाने की सिफारिश कर रखी है।

उन्होंने कहा कि उनकी कमेटी ने प्रदेश के सिखों की राय जानने को अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों से शपथ पत्र मांगे थे। करीब ढाई लाख शपथ पत्र कमेटी के पास पहुंचे थे।

सभी ने अलग कमेटी बनाने की मांग की थी। जबकि एक भी शपथ पत्र विरोध में नहीं था। इसका मतलब साफ था कि प्रदेश के सिख अलग कमेटी चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने अलग कमेटी बनाने पर कानूनी राय ले ली है।

घोषणा तो मुख्यमंत्री को करनी है, इसमें अब देरी नहीं होनी चाहिए। यह पूछने पर कि केंद्र में तो एनडीए सरकार है तो अलग कमेटी को कैसे मंजूरी मिल सकती है?

हम बना सकते हैं अलग कमेटी

Decision on Haryana SGPC on 6 July

चट्ठा ने कहा कि केंद्र में सरकार देश की है न कि पार्टी की। सरकार बनने से पहले पार्टी होती है, बाद में पूरे देश की सरकार होती है। फैसले देश हित में किए जाते हैं।

यह पूछने पर कि एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ कह रहे हैं कि गुरुद्वारा एक्ट 1925 के अनुसार अलग कमेटी नहीं बन सकती। चट्ठा ने कहा कि मक्कड़ को मूल बातों की जानकारी नहीं है। उन्हें तो यही नहीं पता कि क्या हो रहा है। वे किसी के कहने पर बयान देते हैं।

चट्ठा ने जोर देकर कहा, ‘हम अलग कमेटी बना सकते हैं। मैं उम्मीद रखता हूं कि मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे। कमेटी के चेयरमैन के नाते मैं कह सकता हूं कि अलग कमेटी हो। इससे सिखों को शांति मिलेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed