फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Debris fell on Morni-Panchkula second main road, movement affected

Chandigarh News: मोरनी-पंचकूला दूसरे मुख्य मार्ग पर गिरा मलबा, आवाजाही प्रभावित

Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Debris fell on Morni-Panchkula second main road, movement affected
मोरनी। मंगलवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश इलाके के लोगों के लिए एकबार फिर से मुसीबत बनकर आई। बारिश से मोरनी से पंचकूला जाने वाया रायपुररानी दूसरा मार्ग कई जगहों से बंद रहा। बुधवार सारा दिन अलग-अलग स्थानों पर पहाड़ों से मलबा सड़क पर गिरने के कारण यातायात प्रभावित रहा। जिला मुख्यालय तक जाने वाले इस एकमात्र रास्ते को लोकनिर्माण विभाग की मशीन से खोला गया लेकिन एकमात्र मशीन होने के चलते राहगीरों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दें कि मोरनी से वाया थापली और मांधना होकर पंचकूला जाने वाला रास्ता पिछले लगभग 10 दिन से बंद है। भूडी गांव के पास पहाड़ से इतना मलबा गिरा हुआ है कि इसे हटाना प्रशासन के लिए टेडी खीर साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भूडी गांव के पास जो पहाड़ से मलबा गिर रहा है। वहां पर पहाड़ का लगातार धंसना जारी है। मलबा गिरने से सड़क भी टूट गई है। लगातार पहाड़ टूटकर गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed