फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Debris falling on the roads poses a threat, villagers appeal to the DC

Chandigarh News: सड़कों पर गिरा मलबा बना खतरा, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

Mon, 27 Apr 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Debris falling on the roads poses a threat, villagers appeal to the DC
मोरनी। क्षेत्र की मुख्य और संपर्क सड़कों पर किनारों से मलबा न हटाए जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर डीसी पंचकूला से जल्द कार्रवाई की मांग की है। गौरव, विरेंद्र, विजय कुमारए दविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच खेमराज सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि मोरनी-रायपुररानी, मोरनी-पंचकूला तथा अन्य लोकल रूटों पर सड़कों के किनारों पर अब भी काफी मात्रा में मलबा जमा हुआ है। बरसात और पहाड़ी कटान के चलते यह मलबा सड़क पर फैल गया है, जिससे रास्ते संकरे हो गए हैं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



कई स्थानों पर तो हालात ऐसे हैं कि दो वाहन आमने-सामने आने पर एक को रुकना पड़ता है। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। खासकर रात के समय और बारिश में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन




विभाग नहीं दे रहा इस तरफ ध्यान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग इस ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे दिया जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद सड़कों से मलबा हटाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों के किनारों से मलबा हटाया जाए और मार्गों को पूरी तरह साफ कर आवागमन सुचारू बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed