फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Debate in farmers movement, now clash with each other

किसान आंदोलन में हुई बहस, अब आपस मे भिड़े

Sun, 24 Jan 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Debate in farmers movement, now clash with each other
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में किसान आंदोलन की रैली में भाग लेने पहुंचे कुछ युवकों में आपसी बहस हो गई। रंजिश के चलते कुछ युवकों ने 17 साल के नाबालिग पर धारदार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-52 निवासी 17 साल के नाबालिग ने बताया कि वह कुछ समय पहले किसान आंदोलन की रैली के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसकी वहां पर सेक्टर-52 के रहने वाले लाल और राकेश से बहस हो गई थी। इसी रंजिश के कारण शुक्रवार की शाम जब वह सेक्टर-52 जिम में गया तो इस दौरान उक्त दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed