फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of wild animals due to decreasing water level of Padachh Dam, Human Rights Commission took cognizance

Chandigarh News: पड़छ डैम के घटते जलस्तर से जंगली जानवरों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Sat, 22 Jun 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Death of wild animals due to decreasing water level of Padachh Dam, Human Rights Commission took cognizance
चंडीगढ़। पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने चंडीगढ़ के निकट मौजूद पड़छ डैम के घटते जलस्तर के कारण जंगली जानवरों की मौत से जुड़ी दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए मोहाली के डीसी को नोटिस जारी कर इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य के पास एक वीडियो पहुंचा था, जिसमें जंगली जानवरों को भीषण गर्मी में पानी की तलाश करते हुए मरते हुए दिखाया गया। इसमें दिखाया गया है कि जानवर पानी की तलाश में बांध के नजदीक आते हैं और सूखे तल पर जमा गाद में फंस जाते हैं। आस-पास कोई जल स्रोत न होने के कारण ये जानवर अपना पेट भरने में असमर्थ हैं। आयोग ने माना कि इस वीडियो में जानवरों के भूखे प्यासे मरने का दृश्य भयावह है।
विज्ञापन

इसके अलावा, बांध की कमजोर स्थिति के कारण स्थानीय किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। बांध के सूखने का एक मुख्य कारण भीषण गर्मी के अलावा, 2012 से गाद निकालने का काम न होना भी है, जिससे बांध की जल भंडारण क्षमता में भारी कमी आई है। आयोग ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए तुरंत कदम उठाना जरूरी है। चिंताजनक परिस्थितियों के मद्देनजर पंजाब मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संत प्रकाश और सदस्य जस्टिस निर्मलजीत कौर ने मोहाली के डिप्टी कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने डीसी को यह रिपोर्ट 6 सितंबर तक सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed