{"_id":"5c52e0ce5896996bb9af7fc7478b50a5","slug":"death-of-married-woman-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव बदराणा में वीरवार रात्रि एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसकी ससुराल वालाें पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
राजौंद निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी 17 फरवरी 2014 को बदराना निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका का पति सुनील कुमार, सास धोला देवी, ससुर सुरेश कुमार, देवर सोनू, मोनू, ननद वर्षा देवी व अनीता उसे कम दहेज लाने की बात कहकर परेशान करने लगे। बार-बार उस पर ज्यादा दहेज लाने के लिए दबाव बनाने से प्रियंका काफी परेशान रहने लगी और मरने से दो दिन पहले उसने घर फोन करके उसे ले जाने की बात कही, लेकिन परिवार के लोगों ने विवाहिता को गृहस्थी चलाने के लिए कहा।
सुसाइट नोट लिखने के दो दिन बाद ही 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिस पर सूचना मिलने के बाद वे गांव बदराना पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व परिजन देर शाम शव को सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर उक्त आरोपी आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, वीरवार रात्रि मृतका के ससुराल पक्ष एवं मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के कुछेक लोगों के बीच तीखी नौक-झौंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में 8 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।