फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death of former chief minister, medical officer suspended

पूर्व सीएम की मौत मामले में अधिकारियों पर गाज

Tue, 10 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 10 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
death of former chief minister, medical officer suspended

पीजीआई में पूर्व सीएम मास्टर हुकम सिंह के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर गाज गिरी है। जांच रिपोर्ट में पीजीआई निदेशक डॉ. रोहताश यादव और पीसीसीएम एचओडी डॉ. ध्रुव चौधरी को सस्पेंड किए जाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव आईएएस प्रदीप कासनी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दोनों वरिष्ठ डॉक्टरों के निलंबन की अनुशंसा सीएम से की है। जांच रिपोर्ट और निलंबन की अनुशंसा संबंधित फाइल सीएम को भेज दी गई है। जांच में पूर्व सीएम के इलाज में पीजीआई प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। इसके लिए दोनों डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन


सही जांच रिपोर्ट न देना पड़ सकता है भारी
मंगलवार को पीजीआई में हड़कंप मचा रहा। जानकारों का मानना है कि अभी इस मामले में संस्थान के और अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं। हाल ही में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष से कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी संभालने वाले डॉ. रोहताश यादव को मामले में सही जांच रिपोर्ट न देना भारी पड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जांच रिपोर्ट को मनगढंत मानकर उन पर भी कार्रवाई किए जाने के लिए अनुमोदन किया गया है। इस संबंध में जब डॉ. यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनसे इस मामले में जांच अधिकारी ने कोई बात नहीं की। उनके पास फोन आया था, लेकिन वह इससे संबंधित नहीं था।

कार्रवाई को बताया जा रहा राजनीतिक
दोनों अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। इसमें एक डॉक्टर पर कांग्रेस का करीबी होने की बात कही जा रही है। दूसरे डॉक्टर के संबंध भाजपा के दिग्गजों से तो हैं, लेकिन संस्थान की भीतरी राजनीति उन पर भारी पड़ रही है।


दोनों छुट्टी पर

दोनों वरिष्ठ डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। एक अधिकारी स्वाइन फ्लू की संदिग्ध चपेट के चलते अवकाश पर हैं तो दूसरे ने निजी कार्य से छुट्टी ली है। सीधे तौर पर दोनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed