फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of a child riding a bike with his father

Chandigarh News: पिता के साथ बाइक पर जा रहे बच्चे की मौत

Fri, 20 Sep 2024 07:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Death of a child riding a bike with his father
चंडीगढ़। सेक्टर-24 में वीरवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने पिता-पुत्र को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता की टांग टूट गई है। बताया जा रहा है कि पिता की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। उधर, कार चालक व अन्य सवार क्षतिग्रस्त गाड़ी घटनास्थल पर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी नगर निगम में अनुबंधकर्मी पंकज कुमार अपने बेटे अर्नव (5) को दवा दिलाने के लिए बाइक पर सेक्टर-16 अस्पताल ले जा रहा था। वह सेक्टर-24 में ही एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने कार को किनारे रोका और अपने साथियों सहित फरार हो गया। इसकी सूचना पाते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने बच्चे के शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल पंकज का इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जिस जगह यह हादसा हुआ है, उस जगह कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है लेकिन पुलिस की ओर से घटनास्थल से थोड़ा पीछे लगे कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।
विज्ञापन

पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटी की शिकायत पर केस दर्ज
उधर, बीते 13 सितंबर की शाम को सेक्टर-17 से हिमालयन मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे 55 साल के व्यक्ति को टक्कर मार दी। वाहन चालक फरार हो गया। घायल व्यक्ति को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। उसकी पहचान 55 साल के होरी लाल निवासी स्मॉल फ्लैट्स धनास के रूप में हुई। पुलिस को मृतक की बेटी गीता ने बताया कि 13 सितंबर को उसके पिता जरूरी काम से सेक्टर-21 व 22 गए थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था लेकिन बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने सेक्टर-17 थाने में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed