फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death in jalandhar due to new currency, punjab news

नोटबंदी का असर: नहीं हुआ नई करेंसी का इंतजाम, मरीज की मौत

Tue, 15 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 15 Nov 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
death in jalandhar due to new currency, punjab news
- फोटो : Demo Pic
नए नोटों का इंतजाम करने में देर होने के चलते एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि मामले की किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। देश में बंद किए गए 500 व 1000 के नोट लोगों की समस्या बन गए है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अस्पतालों को पुराने नोट लेने का आह्वान किया है।  इसके बावजूद अस्पताल वाले पुराने नोट नही ले रहे हैं। महानगर जालंधर में सोमवार को इन्हीं पुराने नोटों के चक्कर में इलाज न होने पर एक मरीज की मौत हो गई है। यहां के एक निजी अस्पताल में पुराने नोट होने के कारण मरीज को दाखिल नहीं करवाया जा सका। करीब दो घंटे बाद नए नोटों का इंतजाम हुआ पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


समय पर मरीज का इलाज न होने के कारण मरीज की जान चली गई। इस बारे कालिया कालोनी निवासी सुखदेव ने बताया कि शाहपुर से उनके रिश्तेदार संक्रमण के कारण अस्पताल लाए गए थे।अस्पताल ने दाखिल करने के लिए नए नोट मांगे। हमारे पास पुराने नोट ही थे। हम नए नोट का इंतजाम करने में लग गए। इस काम में लगभग 2 घंटे का समय लग गया। इस दौरान मरीज की हालत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed