फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deaf and mute father's two daughters missing from Sector-21, family in poor condition with tears in their eyes

Chandigarh News: सेक्टर-21 से मूक-बधिर पिता की दो बटियां लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 21 Oct 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute father's two daughters missing from Sector-21, family in poor condition with tears in their eyes
चंडीगढ़। सेक्टर-21 में रहने वाले एक मूक-बधिर पिता की दोनों बेटियां लापता हो गई हैं। इस व्यक्ति की पत्नी की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है और व्यक्ति का भाई भी मूकबधिर है। सेक्टर-19 थाना पुलिस को दोनों भाइयों ने इशारों से घटना की जानकारी दी। इस परिवार की हालत देख पड़ोसी भी मदद को आगे आए हैं और घटना की सीसीटीवी भी जुटाते हुए पुलिस को मुहैया करवाई गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है मगर अपना दुख किसी को बयां भी नहीं कर पा रहे हैं। घर पर रिश्तेदार आकर हौंसला बढ़ा रहे हैं। थाना पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। लापता हुई बच्चियों में एक की उम्र 19 वर्ष है और दूसरी की उम्र 16 वर्ष है। लापता हुई बड़ी बेटी का नाम सिमरण और छोटी बेटी का नाम जसप्रीत है। बड़ी बेटी जहां आठवीं तक पढ़ी है, वहीं छोटी छठी पास है। बीते 18 अक्तूबर की शाम से दोनों लापता हैं।
विज्ञापन


घटना वाले दिन की घर के बाहर की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसके मुताबिक शाम लगभग साढ़े बजे दोनों बेटियां घर से बाहर निकली हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनों ऑटो में सवार होकर निकली हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सेक्टर-22 में स्पॉट हुई जिसके बाद से इनकी लोकेशन प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में हो सकता है कि दोनों को किसी ने बहला-फुसलाया भी हो। जानकारी के मुताबिक लापता लड़कियों में से एक के पास मोबाइल फोन भी था। पुलिस दोनों बहनों की की तलाश में जुटी है। पुलिस मोबाइल रिकाॅर्ड की जांच कर पता लगा रही है कि क्या कोई संदिग्ध इनके संपर्क में था। पुलिस इस मामले में शहर के हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ले रही है। बच्चियों के पिता अमरजीत सिंह (50) और उनके भाई जगपाल सिंह (45) शुक्रवार को पड़ोसियों और पुलिस से इशारों में बच्चियों के बारे में पता करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

रामलीला में भी उद्घोषणा
दोनों बहनों की तलाश के लिए सेक्टर-20 और सेक्टर-22 की रामलीला में भी उद्घोषणा करवाई गई, मगर दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका। संभावना जताई जा रही है कि वह ऑटो में शहर से बाहर कहीं निकली हैं। लगभग दो महीने पहले भी दोनों लड़कियां घर से चली गई थीं और मोहाली में एक रिश्तेदार के पास मिली थी। परिवार की रिश्तेदारी मोहाली और खरड़ में है। ऐसे में परिवार रिश्तेदारों के भी संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल पहले ही शिफ्ट हुए थे, मनीमाजरा में है शोरूम
पहले यह परिवार सेक्टर-28 में संयुक्त रूप से रहता था और वहां की संपत्ति बेचने के बाद अपना हिस्सा लेकर दोनों भाई लगभग एक वर्ष पहले ही सेक्टर-21ए में शिफ्ट हुए थे। यहां एक कोठी में ग्राउंड फ्लौर पर रह रहे हैं। इनका मनीमाजरा में एक शोरूम भी है जिसे हाल ही में परिवार ने खाली करवाया था। थाना पुलिस की टीमें हर एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed