फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body of five year old child found in sukhna lake

Chandigarh: सुखना में मिला पांच साल के बच्चे का शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Wed, 02 Nov 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 02:18 AM IST
सार

बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। शव पूरी तरह से फूल चुका था। शव देखने से लगता है कि मौत कुछ दिन पहले हुई है। शरीर में पानी भरने से शव पानी के ऊपर उतरा रहा था।

विज्ञापन
dead body of five year old child found in sukhna lake
सुखना लेक

विस्तार

चंडीगढ़ की सुखना झील में मंगलवार दोपहर पांच साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को पानी से निकालकर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के लिए पंजाब और हरियाणा के पुलिस थानों में लापता बच्चों की जानकारी हासिल कर रही है। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना प्रभारी सुखद्वीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रेगुलेटरी एंड के पास जंगल एरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर झील में बच्चे का शव उतरा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह, होमगार्ड जरनैल सिंह और एक सिपाही ने शव को पानी से बाहर निकाला। जिस जगह पर शव मिला था, वहां झाड़ियां होने के कारण मोटर बोट नहीं जा सकती थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। शव पूरी तरह से फूल चुका था। शव देखने से लगता है कि मौत कुछ दिन पहले हुई है। शरीर में पानी भरने से शव पानी के ऊपर उतरा रहा था। हालांकि बच्चे की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। सुखद्वीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के सभी थानों में बच्चों के लापता के मामलों को चेक कर लिया है, अभी तक मृतक बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पीयू के छात्र ने लगा दी थी झील में छलांग
पंजाब यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रहे एक छात्र ने सोमवार शाम को आत्महत्या के लिए सुखना में छलांग लगाई थी। इस दौरान झील पर दौड़ लगा रहे मेजर जितेश चड्ढा और सॉफ्टवेयर इंजीनियर मयंक शर्मा ने छलांग लगाकर उसे बचा लिया था। 28 अक्तूबर को झील से सटे बुद्धा गार्डन में जालंधर निवासी 22 वर्षीय अंजलि का शव मिला था जिसकी हत्या उसके प्रेमी जगरूप ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed