फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of factory worker thrown into plot after Murder in Ludhiana

गायब मजदूर का शव खाली प्लॉट में मिला, कुत्तों ने चेहरा नोंचा तो कपड़ों और लॉकेट से हुई पहचान

Fri, 03 Jan 2020 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jan 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of factory worker thrown into plot after Murder in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुवार की रात से गायब रिशी नगर के जेड ब्लाक निवासी रंजीत सिंह चौहान (25) की अज्ञात हत्यारों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह प्लॉट में पड़े शव को कुत्ते नोच कर खा रहे थे। राहगीरों ने देखा तो उन्होंने कुत्तों भगाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


परिजनों ने कपड़े और लॉकेट से पहचान की। रंजीत का पर्स और मोबाइल फोन गायब था, जबकि पैंट पूरी तरह से ढीली थी। थाना पीएयू की पुलिस हत्या का केस दर्ज कर हत्यारों का सुराग लगा रही है। एसीपी वेस्ट समीर वर्मा ने बताया कि रंजीत सिंह चौहान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के अयोध्या का रहने वाला था। यहां पर वह पंजपीर रोड स्थित एक फैक्ट्री में सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। 

विज्ञापन

गुरुवार की रात आठ बजे के करीब वह फैक्ट्री से निकला। जाते हुए उसने साथी को बताया कि वह हंबड़ा रोड पर कोई प्लॉट देखने जा रहा है और उसके बाद सब्जी खरीदकर घर पहुंचना है। उसके साथी ने उसे यह भी कहा कि इतने अंधेरे में कौन सा प्लॉट देखने जाना है। इसके बाद भी वह चला गया।  

रंजीत के परिजनों ने पहले उसे फोन किया तो कॉल जा रही थी। कुछ समय बाद परिजनों ने फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। शुक्रवार की सुबह खाली प्लॉट में राहगीरों ने बाइक देखी। बाइक के आस-पास कोई नहीं था। जब लोगों ने देखा कि बाइक के आस-पास कुत्ते काफी है तो लोग आगे गए। 
आगे खून से लथपथ रंजीत का शव पड़ा था और शव का एक हिस्सा कुत्ते नोच चुके थे। लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। कुत्ते चेहरे को भी बुरी तरह से नोच चुके थे। रंजीत की पैंट ढीली थी और मोबाइल व पर्स गायब था। पुलिस ने परिजनों को घटनास्थल पर बुलाकर पहचान करवाई। चेहरा खराब होने के कारण परिजनों ने बाइक कपड़े और गले में पहने लॉकेट से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।  

एसीपी वेस्ट समीर वर्मा ने बताया कि अभी पुलिस के हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा है, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed