फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of covid-19 Patient kept in Post mortem house for 18 days in Panipat

लापरवाही की हद: मोर्चरी में 18 दिन तक सड़ता रहा कोरोना संक्रमित का शव, पत्नी आई तो लौटाया बाद में फिर बुलाया

Tue, 18 May 2021 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 May 2021 02:18 AM IST
सार

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत 29 अप्रैल को हुई थी। एक मई को पानीपत पहुंची मृतक की पत्नी को यह कहते हुए वापस लौटा दिया गया कि कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब 18 दिन बाद फिर पति के शव मिलने की सूचना उन्हें फोन से मिली।

विज्ञापन
Dead body of covid-19 Patient kept in Post mortem house for 18 days in Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस कारण 18 दिन तक शव पोस्टमार्टम हाउस में सड़ता रहा, जब दुर्गंध से लोग परेशान हो उठे तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। फिर सोमवार को कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले एक मई को पति की मौत की सूचना पर बिहार से पहुंची पत्नी को यह कहकर लौटा दिया गया था कि उसका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की इस लापरवाही पर पीएमओ ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए पानीपत आई बिहार की रहने वाली प्रतिमा ने बताया कि उसके 35 वर्षीय पति हीरालाल पानीपत की वधावाराम कॉलोनी में किराए पर रहते थे। वह सेक्टर-29 में एक फैक्टरी में श्रमिक थे। 28 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल को पति हीरालाल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनके पास इसकी सूचना आई तो वह एक मई की सुबह सिविल अस्पताल में पहुंचीं। वे इमरजेंसी में गईं तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि उनके पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ये सुनने के बाद वे बिहार चली गईं। 

इसके बाद अब बीते शनिवार को अस्पताल से कॉल आई कि उसके पति का शव मोर्चरी में ही रखा हुआ है। अंतिम बार दर्शन कर लो और अपनी आंखों के सामने संस्कार होते हुए देख लो। इस पर वह दोबारा पानीपत आई है। पत्नी ने कहा कि पति का शव गल सड़ चुका था। उसका कहना है कि पति के शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है, जिन लोगों ने उनसे झूठ बोला उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

पैंट से मोबाइल मिला, तब हमने परिजनों को बताया : गुलाटी
हम शवगृह से शव निकाल रहे थे। तभी फ्रीजर में एक पुरानी बॉडी दिखाई दी। उससे काफी बदबू आ रही थी। इस बारे में डॉक्टर को बताया और बॉडी की जांच की। मृतक की पैंट से मोबाइल मिला। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। मृतक की पत्नी का कहना है कि वह एक मई को यहां आई थीं। उसको बताया गया कि उसके पति के शव का अंतिम संस्कार हो चुका है। - चमन गुलाटी, जनसेवा दल के सदस्य।

मामले की जांच होगी : डॉ. ग्रोवर
मामले की जांच की जाएगी। 29 अप्रैल को किसकी ड्यूटी थी। मृतक की पत्नी किससे आकर मिली थी, किसने झूठ बोला परिजनों को, जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।- डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed