{"_id":"656c3be3d3aecd76df0173d3","slug":"dead-body-of-aap-leader-found-in-kapurthala-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कपूरथला में कार में मिली आप नेता की लाश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: कपूरथला में कार में मिली आप नेता की लाश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Sun, 03 Dec 2023 02:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:00 PM IST
सार
एसएचओ हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि राहगीर सुखबीर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आप नेता की मौत की वजह का पता नहीं चला है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक आप नेता का शव कार में मिला है। थाना भुलत्थ पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में शव रखवा दिया है। भुलत्थ थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और मृतक की पहचान जालंधर के गिल गांव निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार आप नेता सुखबीर सिंह बीते दिन सुल्तानपुर लोधी के गांव डल्ला में किसी परिचित की शादी में शामिल होने गए थे। मगर देर रात भुलत्थ के नजदीक उन्हीं की कार में सुखबीर सिंह का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना भुलत्थ की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे किसी राहगीर ने देखा कि उक्त व्यक्ति की कार रोड के नीचे खड़ी है। कार में एक व्यक्ति बेसुध था। इसके बाद राहगीरों ने सुखबीर का फोन खंगाला और उनके घर पर फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
एसएचओ हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि राहगीर सुखबीर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आप नेता की मौत की वजह का पता नहीं चला है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।