फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Husband commits suicide after killing wife in Amritsar

Punjab: युवक ने पहले की पत्नी की हत्या, बाद में खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट में साली और सास के बारे में ये लिखा

Mon, 22 Jan 2024 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

घर के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत के लिए अनु को जिम्मेवार बताया है। महिला के शव पर चोटों के भी निशान हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband commits suicide after killing wife in Amritsar
क्राइम

विस्तार

अमृतसर के छेहरटा थानातंर्गत करतार नगर गली नंबर सात में मनीश अरोड़ा नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी आरती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने फंदा लगाकर अपनी भी जान दे दी। रविवार रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एसीपी पश्चिमी कमलजीत सिंह और थाना प्रभारी निशान सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। पंखे के साथ एक बिजली की तार लटकी थी। मनीश अरोड़ा ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी मौत के लिए सास उर्मिला बाला और साली अनु बाला को जिम्मेदार ठहराया। आत्महत्या से पहले मनीश ने अलमारी पर भी लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेदार अनु बाला है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आरोपी मां-बेटी को हिरासत में लेने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई सौरभ निवासी खंडवाला ने बताया कि उसके भाई मनीश की दो साल पहले आरती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों पिछले एक साल से करतार नगर में रह रहे थे। उनके भाई मनीश और आरती की दूसरी शादी थी। मनीश की पहली शादी से एक 12 साल की बेटी है, जो दादी के पास रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात भी किसी बात पर झगड़ा हुआ था। वहीं, मृतका आरती की बहन अनु बाला ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी बहन आरती उसके घर आई थी। आरती ने उसे बताया कि उसका पति उसके साथ झगड़ा कर रहा है। उसने शाम को उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया। रात करीब 7-8 बजे उसने अपनी बहन को फोन किया लेकिन उसकी बहन ने फोन ही नहीं उठाया। उसने बताया कि रात 12 बजे तक वह आरती को फोन करती रही लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 

सोमवार सुबह वह आरती के घर पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा भी नहीं खोला। उसने आसपास के लोगों को बुलाया और इसके बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद पड़ोस के लोग छत से अंदर गए और देखा तो दोनों के शव पड़े थे। उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

मनीश पर 302, अनुबाला और उसकी मां पर 306 के तहत केस दर्ज

छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निशान सिंह ने बताया कि मनीश और आरती के शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक मनीश पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) का केस दर्ज किया है। मनीश की साली अनुबाला और उसकी सास उर्मिला बाला पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed