फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   De-addiction treatment facilities will be available in district hospitals of Haryana.

Chandigarh News: हरियाणा के जिला अस्पतालों में मिलेगी नशा मुक्ति उपचार की सुविधाएं

Thu, 18 Jul 2024 07:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
De-addiction treatment facilities will be available in district hospitals of Haryana.
चंडीगढ़। हरियाणा के गांवों और वार्डों में नशा करने वाले कुल 7523 लोगों की पहचान की गई। इनका नशा छुड़वाने के लिए अब जिला अस्पतालों में नशा मुक्ति उपचार की सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग और सभी उपायुक्तों को कहा गया है कि वे हाई स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए ‘नव चेतना मॉड्यूल’ को लागू करें।
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से हुई नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने 550 व्यक्तियों को व्यावसायिक सहायता दी है, जिससे वे नशामुक्त जीवन की ओर बढ़ सके। हरियाणा में 105 नशामुक्ति केंद्र, 21 परामर्श-सह-पुनर्वास केंद्र और 12 मनोरोग नर्सिंग होम हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बताया कि जेलों में नशामुक्ति प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य की 15 जेलों में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना की गई। इस समय इन केन्द्रों में मनोचिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने प्रहरी पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर नशे से लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैठक में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, गृह सचिव अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, जेल विभाग के महानिदेशक मोहम्मद अकील और एडीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीपीएस के 2405 केस, 3562 गिरफ्तारी
हरियाणा में जनवरी 2023 से मार्च 2024 तक 2405 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए और 3,562 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अतिरिक्त, पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत 24 प्रिवेेंटिव डिटेंशन ऑर्डर जारी किए गए और इन मामलों में 9.59 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए, अंतरराज्यीय और अंतर जिला सीमाओं पर 35 नार्को डॉग चेक भी किए गए। 10 संवेदनशील जिलों में नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया है। जनवरी 2023 से मार्च 2024 तक 91 गांवों और 27 वार्डों में 96 जागरूकता गतिविधियां चलाई गई जिनमें 38,973 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed